Published On : Thu, Nov 15th, 2018

इग्नू के बीएड एडमिशन का आज आखरी दिन

Advertisement

नागपुर: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में 15 नवंबर यानि गुरुवार बीएड कोर्स में आवेदन करने का अंतिम दिन है. बीएड के लिए ऑनलाइन किया जा सकता है. इग्नू में इस साल बैचलर ऑफ एजुकेशन कोर्स देरी से शुरू हो रहा है. इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम दिसंबर 2018 में आयोजित होगा. इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट onlineadmission.ignou.ac.in पर जाकर कर सकते हैं.

इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने के लिए बैचलर्स डिग्री या साइंस, कॉमर्स, ह्यूमैनिटी मास्टर्स डिग्री में 50% अंक होने चाहिए. अगर कैंडिडेट ने साइंस और मैथमेटिक्स में इंजिनियरिंग या टेक्नॉलजी में बैचलर्स किया है, तो 55% मार्क्स जरूरी है . इसके अलावा इग्नू बीएड- ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) के लिए ऐलिमेंट्री एजुकेशन में ट्रेनिंग ले रहे टीचर्स ही अप्लाई कर सकते हैं यानी सर्विस में होना जरूरी है.

साथ ही, वे कैंडिडेट ही अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने फेस-टु-फेस मोड में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त टीचर एजुकेशन प्रोग्राम को पूरा किया है. एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) /पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए रिजर्वेशन है और 5% नंबर की छूट मिलेगी. यूनिवर्सिटी के नियम के हिसाब से कश्मीरी माइग्रेंट और वॉर विडो के लिए रिजर्वेशन है.

बीएड का नया सेशन जनवरी 2019 से शुरू होगा और पूरे कोर्स की फीस 50 हजार रुपए है. फिलहाल इसके एंट्रेंस की डेट फाइनल नहीं हुआ है लेकिन दिसंबर 2019 में टेस्ट होना संभावित है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.