Published On : Tue, May 31st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

व्यापारियों की अनदेखी अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं – नाना पटोले

Advertisement

-विदर्भ में बढे उद्योग लाने की अपील
-व्यापारियों ने बताई अपनी पिढ़ा
-प्रदेश कांग्रेस उद्योग व व्यापारी सेल का आयोजन

नागपूर :- उद्योजक और व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. देश के उत्थान में करोड़ों छोटे व्यापारियों का भी बड़ा योगदान है. छोटे व्यापारी देश की लाईफलाईन है. बढ़ती महंगाई, नोटबंदी, जीएसटी के बाद से व्यापार लगातार चरमराता जा रहा और कोविड महामारी ने व्यापार को जबर्दस्त ढंग से प्रभावित किया है. आज व्यापारियों और उद्योगकों को प्रोत्साहन की जरुरत है. यह विचार महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नाना पटोले ने महल स्थित रजवाड़ा पैलेस में आयोजित प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापारी सेल के कार्यक्रम में कही.

श्री नाना पटोले ने बताया कि केंद्र कि मोदी सरकार ने सिलेंडर, पेट्रोल के दामों में बेहताशा वृध्दी कर आम जनता कि कमर तोड़ दी. श्री पटोले ने कहा कि मेरा मानना है कि अब व्यापारियों कि राजनीति में सक्रीय भागीदारी होनी चाहिए. विभिन्न चुनावों में व्यापारियों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए.जिससे व्यापार संबंधी कानून-कायदे बनाते समय उनकी प्रत्यक्ष भागीदारी हो.

Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुखता सें विधायक श्री विकास ठाकरे, विधायक एड. अभिजित वंजारी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उद्योग व व्यापारी सेल के अध्यक्ष श्री अतुल कोटेचा, विधायक श्री वझाहत मिर्झा, उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष श्री उमाकांत अग्निहोत्री, समनव्यक श्री उमेश डांगे व संजय पुगलिया उपस्थित थे. कार्यक्रम कि प्रस्तावना रखते हुए संयोजक श्री अतुल कोटेचा ने बताया कि संपूर्ण महाराष्ट्र में उद्योग व व्यापारी सेल के माध्यम सें व्यापारियों को जोड़ा जा रहा है. व्यापारियों कि समस्या हेतु एक एप का निर्माण किया गया. जिससे उस व्यापारी कि समस्या को तुरंत निपटाया जा सकता. श्री कोटेचा ने कहाँ कि उद्योजकों-व्यापारियों कों प्रोत्साहन कि दृष्टी से नए-नए उपक्रम शुरू किए जा रहे है.

विधायक विकास ठाकरे व विधायक अभिजित वंजारी नें व्यापारियों कि समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार व्दारा कर प्रणाली कि पेचीदगियां को व्यापारी बंधुओं कों अवगत कराया. बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने नाना पटोले सहित सभी नेताओं से आग्रह किया कि विदर्भ के विकास व बड़े उद्योग विदर्भ में लगाए जाए जिससे विदर्भ सहित उपराजधानी कि बेरोजगारी ख़त्म हो सके. मंच का संचालन श्री बाल कुलकर्णी व आभार प्रदर्शन श्री मनीष छल्लानी ने माना.

इस अवसर पर प्रमुखता से सर्वश्री बी.सी. भरतीया, दिपेन अग्रवाल, कैलास जोगानी, राजकुमार गुप्ता, अविनाश दोसरटवार, फारुक भाई अकबानी, रविन्द्र देशमुख, राजेश सरावगी, किशोर रोहिड़ा, सुशील फतेपुरिया, निलेश खांडेकर, रिंकू जैन, श्रीकांत ढोलके, पवन मुंदडा, सावंत भटेवरा, सज्जन केडिया, किशोर छाजेड, दिपक लालवानी, सुरेन्द्र शर्मा, हर्षित भंसाली, निरज धाडीवाल, अंकित आबड़, आशीष राठी, मुकेश पारख, अभिशेक सोनी, मिनेश कोठारी, विजय बांठिया, सुधीर शर्मा, नितिन महाजन , प्रिंस बाँगड़ी, अर्पित आबाड, पंकज सोनी, राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों कि उपस्थिती रही.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.