Published On : Mon, May 14th, 2018

ICSE 10th Result 2018: सीडीएस स्कूल की क्षिप्रा मोतीकर विदर्भ मे अव्वल

Advertisement
ICSE 10th Result 2018 Kshipra Motikar tops in Vidarbha

Kshipra Motikar with her parents

नागपुर: सोमवार को सीआएससीई दसवी बोर्ड के नतीजे घोषित किए गए. जिसमे नागपुर के चार स्कुलो में से सीडीएस (चंदा देवी सराफ स्कूल) के विद्यार्थियों ने बाजी मारी. स्कूल की क्षिप्रा मोतीकर 98 प्रतिशत मार्क्स लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है.

क्षिप्रा ने नागपुर टुडे से बात करते हुए बताया कि उसे 95 प्रतिशत मार्क्स की तो उम्मीद थी लेकिन 98 परसेंट की नही. क्षिप्रा को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है. उसने बताया कि सेल्फ स्टडी और मन लगाकर पढ़ने के कारण ही उसने यह सफलता पायी है. क्षिप्रा की माता एक गणित टीचर होने की वजह से उन्होंने भी क्षिप्रा के लिए काफी मेहनत की है.

सेवंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल के हिमांशु साल्वे ने 91.6 मार्क्स लेकर स्कूल से प्रथम स्थान हासिल किया है. हिमांशु ने बताया कि उसे नही पता था कि वह अपनी स्कूल का टॉपर रहेगा. इस सफलता के लिए उसने अपने शिक्षको का धन्यवाद किया है. सुमेद रामटेके ने 89 परसेंट मार्क्स लेकर दूसरा रैंक हासिल किया है तो वही आयुष घोरे ने 88.4 परसेंट मार्क्स लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है.

मेरी पॉसिपिंन अकादमी की छात्रा माही हरिशकुमार यादव 94.14 परसेंट मार्क्स के साथ टॉपर रही.साथ ही इसके दो सब्जेक्ट कंप्यूटर एप्लीकेशन में 100 मार्क्स और हिंदी में 99 मार्क्स भी माही ने हासिल किए है. तो वही लावण्या राजेन्द्र टेम्भूर्ण ने 92.57 परसेंट मार्क्स लेकर स्कुल में दूसरा स्थान हासिल किया है. हर्ष वासनिक 91.57 मार्क्स के साथ तीसरे स्थान पर रहा. स्कूल की प्रिंसिपल दीपा मुंजले ने सभी विद्यार्थियों को और उनके परिजनों को बधाई दी है.

वर्धमान नगर स्थित एमएसबी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों में हुसैन सैफुद्दीन जरीवाला ने 93 प्रतिशत मार्क्स लेकर स्कूल से प्रथम स्थान हासिल किया है. तो वही दूसरे स्थान पर छात्रा सकीना कौसरअली जमाली और बदरुल जमाली हुजैफा ने 92 प्रतिशत मार्क्स लेकर दूसरा स्थान हासील किया है. सकीना ने बताया कि स्कूल के साथ ही ट्यूशन क्लास में नियमित रूप से पढ़ाई के कारण ही उन्हें यह परिणाम मिला है. वह आगे साइंस लेकर पढ़ाई करना चाहती है.

Advertisement

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रजिया हुसैन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.