Published On : Wed, Dec 19th, 2018

सनी लियोन ने दिया करारा जवाब, कहा- मुझे रिपोर्ट्स को चुप करवाना आता है

Advertisement

लोगों द्वारा अक्सर लैंगिकवादी व अपमानजनक टिप्पणियों का शिकार होने वाली एडल्ट फिल्म स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं सनी लियोन का कहना है कि जब भी ‘बकवास’ बातें सुर्खियां बनती हैं, वह परेशान हो जाती हैं.

सनी ने बताया, “मैं हमेशा नकारात्मक चीजों को किनारों करने की कोशिश करती हूं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें मैं किनारे नहीं कर पाती क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं और मेरी भी भावनाएं हैं.”

उन्होंने कहा, “मैं उस वक्त परेशान होती हूं जब मीडिया यह पता होते हुए भी कि यह चीजें बकवास है और किसी को भी ठेस पहुंचा सकती हैं, उसके बावजूद भी उसे बढ़ा चढ़ा कर दिखाती है और हाईलाईट करती है. अगर अतिवादियों, हिंसक समूहों को चर्चा में नहीं लाया जाए तो यह दुनिया जीने के लिए एक बेहतर जगह हो सकती है.”

बॉलीवुड में सफल रास्ता तैयार करने के बावजूद सनी को कई लोगों से दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है, विशेषरूप से सोशल मीडिया पर. लेकिन उनका रोष और नफरत सनी को रोक नहीं पाते क्योंकि वह जानती हैं कि कैसे ‘अपनेआप को सुरक्षित’ रखना है.

Advertisement

उन्होंने कहा, “हर परिस्थिति अलग है और मैं हमेशा पत्रकार को संदेह का लाभ देना पसंद करती हूं लेकिन मैंने उन्हें अपनी बातों से कुछ लौटाने का साहस जुटा लिया है. मैं जानती हूं कि कैसे उन्हें भी समान रूप से असहज बनाया जाए या वास्तव में उन्हें बुरा लगे. तो, ऐसा करने पर यह आमतौर पर रुक जाता है. मुझे बोलने के सिवाए खुद को सुरक्षित रखने का कोई दूसरा रास्ता नहीं पता है.”

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.