Published On : Wed, Oct 10th, 2018

मैंने नहीं कहीं 15 लाख वाली बात – नितिन गड़करी

Advertisement

नागपुर : मनोरंजन चैनल पर 15 लाख रूपए वाले बयान से नितिन गड़करी पलट गए है। बुधवार को दिल्ली में बाकायदा इसके लिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहाँ कि उन्होंने ऐसी कोई बात कही ही नहीं है।

एक इंटरव्यू के दौरान गड़करी द्वारा दिए गए बयान का विडिओ ट्विटर पर शेयर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने “सही फ़रमाया आप ने ,जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगो के सपने और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया” कमेंट लिखा था। इस पर गड़करी ने कहाँ की उन्होंने जो बातें कहीं थी वो मराठी में थी।

राहुल को मराठी कब से आने लगी ?उन्हें पहले मराठी सीखनी चाहिए। कलर्स मराठी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम “अस्सल पाहुणे इरसाल नमुने” में गड़करी द्वारा कहीं गई बात को आधार बनाकर मीडिया ने रिपोर्ट बनाई। जिस पर गड़करी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बातचीत का विडिओ पत्रकारों को उपलब्ध कराते हुए कहाँ कि जो खबरें बनाई गई है वो टेबल न्यूज़ है। गड़करी के मुताबिक उन्होंने बातचीत के दौरान न प्रधानमंत्री मोदी न सरकार और न ही 15 लाख के बारे में कुछ कहाँ है।

Advertisement

गड़करी ने बताया कि उन्होंने जरूर महाराष्ट्र में टोल के बारे में बातचीत में कहाँ है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.