Published On : Mon, Jan 8th, 2018

मुझे शर्म है की मै युवा मोर्चा का पदाधिकारी हूँ

Advertisement

Jitendra Thakur
नागपुर: सत्ता हमेशा साथ नहीं देती कभी-कभी सताती भी है। इसका अनुभव बीते दिनों नागपुर में युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी के साथ हुआ। जय सहजवानी के ईतवारी में दुकान है आरोप लगा की दुकान का निर्माणकार्य नियम से अनुसार नहीं है। शिकायत मिलने पर नागपुर महानगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ दस्ता अवैध निर्माणकार्य को तोड़ने पहुँचा। कार्यवाही शुरू ही थी की इसी बीच युवा मोर्चा के शहर महामंत्री जितेंद्र ठाकुर और अध्यक्षा शिवानी दाणी भी पहुँची कार्रवाई रोकने के लिए नेताओं को फ़ोन लगाया गया।

बड़े नेताओं ने फ़ोन नहीं उठाया जिसके बाद वरिष्ठ नगरसेवक दयाशंकर तिवारी और उपमहापौर दीपराज पार्डीकर को फ़ोन लगाया गया। दोनों की अतिक्रमण अधिकारी अशोक पाटिल से बात कराई गई। फ़ोन पर अधिकारी ने मामला सुलझाने का वादा किया। लेकिन युवा मोर्चा पदाधिकारियों के मुताबिक फ़ोन रखते ही अधिकारी बद्तमीजी करने लगा। अनाप-शनाप पैनल्टी भरने को कहाँ, जैसे तैसे मामला सुलझा अधिकारी को पैनल्टी अमाउंट का चेक सौपा गया।

पैनल्टी भरने के बाद मामला तो शांत हो गया लेकिन अपनी ही पार्टी की सत्ता के दौर में अपने ही एक पदाधिकारी की मदत न कर पाने का मलाल पाले जितेंद्र ठाकुर ने सोशल मिडिया में अपनी हताशा व्यक्त की। जो बातें ठाकुर ने फेसबुक पर लिखी उसमे उन्होंने कहाँ उन्हें “भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री होने पर शर्म महसूस हो रही है”? वह अपने एक कार्यकर्त्ता को न्याय नहीं दिला पाए। ईतवारी जैसे इलाके में जगह-जगह अतिक्रमण है बावजूद इसके युवा मोर्चा के पदाधिकारी को निशाना बनाया गया। ठाकुर ने अतिक्रमण अधिकारी की कार्रवाई की मंशा पर भी सवाल उठाया है। पार्टी के बड़े नेताओं पर भी जरुरत से समय साथ न देने का आरोप जितेंद्र ठाकुर ने लगाया है।

Gold Rate
July 15 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Advertisement
Advertisement
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud #Theft #WeddingScam #Photographer

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment  #HotelFraud #crimenews

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #Justice

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting #NagpurPolice

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate #crimenews

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges