Published On : Fri, May 18th, 2018

बेटी के सामने पत्नी का गला रेता, खून से सना चाकू लेकर खुद पहुंचा थाने

Advertisement

Murder
नागपुर: पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक शख्स ने अपनी मंदबुद्धि बेटी के सामने ही पत्नी का गला रेत डाला और खून से सना चाकू लेकर खुद थाने जा पहुंचा। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम मंजूला मिश्रा (37) संजयनगर, पांढराबोड़ी, अंबाझरी निवासी है। पत्नी मंजूला की हत्या करने के बाद आरोपी पति रामदिनेश उर्फ दिनेश मिश्रा (44) खुद चाकू लेकर अंबाझरी थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची। उसने सचमुच में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया।

पत्नी पर शक करता था दिनेश
आरोपी ने अपनी बेटी की आंखों के सामने पत्नी पर सपासप वार किए। लेकिन असहाय बेटी अपनी मां की कोई मदद तक नहीं कर पाई। आरोपी दिनेश मिश्रा आचारी का काम करता था। मंजूला से शादी करने के बाद वह संजय नगर अंबाझरी क्षेत्र के मकान में किराए से रहने आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार संजय नगर पांढरीबोडी में दिनेश मिश्रा अपनी पत्नी मंजूला और बेटी के साथ रहता था। आचारी का काम करने वाले दिनेश मिश्रा को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसे शक हो गया था कि उसकी पत्नी का किसी युवक के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर वह अक्सर पत्नी के साथ विवाद करता था। पति -पत्नी के बीच इस बात को लेकर भी विवाद होने लगे थे। दिनेश का शक बढ़ गया था। गुरुवार की शाम करीब 6 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, दिनेश ने मंजूला के गले पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद थाने जाकर पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का भी कांप गया कलेजा
आरोपी दिनेश मिश्रा ने अपनी पत्नी की इतनी निर्दयता के साथ हत्या की है कि, उसका शव को देखने के बाद पुलिस का भी कलेजा कांप गया। उसने उसके शरीर को चाकू से गोद डाला था। दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी से परेशान हो गया था, जिसके चलते उसने उसे जान से मार दिया। दिनेश को शक करने की आदत थी। उसकी इस आदत से पत्नी खुद परेशान हो गई थी। मंजूला की छोटी बहन की शादी दिनेश के छोटे भाई के साथ हुई है। मंजूला की बहन रामेश्वरी क्षेत्र में रहती है। शादी के बाद दिनेश मिश्रा अपनी पत्नी के साथ संजय नगर के एक मकान में किराए से रहने लगा था। शादी के बाद मंजूला ने एक बेटी को जन्म दिया। पैदाइश से उसकी 15 वर्षीय बेटी मंदबुद्धि है। आरोपी मूलत: मध्यप्रदेश का निवासी बताया गया है।

बेटी के बारे में भी नहीं सोचा
घटना के बाद पुलिस ने मंजूला की मतिमंद बेटी को उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी दिनेश ने पत्नी की हत्या करते समय यह तक नहीं सोचा कि उसकी मतिमंद बेटी का क्या होगा। घटना के बाद वह तो जेल चला जाएगा। उसकी बेटी का ख्याल कौन रखेगा। दिनेश के शक ने हंसते- खेलते परिवार की सारी खुशियां छीन ली। आस-पास के लोग दिनेश की इस शक की वजह से मंजूला से भी बातचीत करना बंद कर दिया था। दिनेश को अपनी असहाय बेटी पर भी तरस नहीं आया। पुलिस उसकी करतूत देखकर दंग रह गई।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.