
Representational Pic
नागपुर: अपनी पत्नी को सेवपुरी में जहर देकर मारने के आरोप में लकड़गंज पुलिस ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस व्यक्ति का नाम राध्येश्याम तिवारी है और वह छापरू नगर स्थित गरोबा मैदान बस्ती का निवासी है।
पुलिस इस्तगासे के अनुसार पहली जनवरी 2017 को मेयो अस्पताल में गरोबा मैदान बस्ती निवासी 39 वर्षीय रेखा तिवारी नामक महिला को तबियत बिगड़ने के वजह से भर्ती किया गया था। अगले ही दिन रेखा तिवारी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। उस समय लकड़गंज पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जाँच शुरु की।
जाँच के दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि 1 जनवरी को सेवपुरी खाने के बाद से ही रेखा की तबियत लगातार खराब होती चली गयी। इस बीच रेखा और राधेश्याम की 13 साल की बेटी ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी माँ को उसके पिता ने ही सेवपुरी में जहर मिलाकर दिया था, जिसको खाने के बाद माँ की तबियत खराब होती गयी और अंततः उनकी मौत हो गयी। बेटी के बयान पर पुलिस ने राधेश्याम तिवारी को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि बेटी ने पिता को सेवपुरी में जहर मिलाते देखा था या नहीं; न ही इस तथ्य का खुलासा किया गया है कि पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में रेखा की मृत्यु की वजह क्या थी।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews
नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...








