Published On : Sat, Nov 15th, 2014

चिमूर : अनैतिक सबंध के संदेह में पति ने ही की पत्नी की हत्या!

Advertisement


खडसंगी आत्महत्या मामला

छह माहपूर्व हुआ था प्रेमविवाह

Accused of chimur case
चिमूर (चंद्रपुर)।
यहां से 12 किमी की दुरी पर खडसंगी के रेखा के पति राहुल शत्रुघ्न चट्टे ने ही उसकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का स्वरुप दिया. लेकिन उसका यह नाटक ज्यादा दिन नहीं चल पाया.  आखिर चिमूर पुलिस ने घटना की जाँच कर आरोपी राहुल चट्टे का पर्दा फाश कर हिरासत में लिया. राहुल ने ही पत्नी के अनैतिक संदेह में पत्नी की हत्या की. उल्लेखनीय है कि, छह माह पूर्व इन दोनों का प्रेमविवाह हुआ था.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अधिक जानकारी के अनुसार कोलारा निवासी ज्योती चट्टे (22) व खडसंगी निवासी आरोपी पति राहुल चट्टे (24) यह दोनों चिमूर तालुका निवासी होने से यह प्रेमसंबंध में जुड गए. लेकिन घर का विरोध होने उन्होंने छह माह पूर्व शादी कर ली और खडसंगी के एक किराय के रूम में रहने लगे. दरम्यान 10 नवम्बर की रात 9 बजे के करीब आरोपी पति राहुल ने पत्नी ज्योती का रुमाल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद चुनरी से फंदा लगाकर 11 फुट उची स्लॅब के लोहे की हुक को लटकाकर राहुल परिसर के नागरिकों में नाटक कर मिल गया व आधा घंटा अलग-अलग जगह बैठकर कुछ भी ना होने का दिखावा कर रहा था. घर आने के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ऐसा अपने माँ को बताया व घटना को आत्महत्या का स्वरुप दिया. उसने सबसे पहले गांव के तंटामुक्त समिती के अध्यक्ष नागेश चट्टे को बुलाया व उक्त घटना की जानकारी दी. उसके बाद मृतक ज्योती को फांसी पर लगे स्थिती से निचे उतारकर प्राथमिक आरोग्य केंद्र में दाखिल किया. मात्र डॉक्टरों की अनुपस्थिती की वजह से उसे चिमूर के ग्रामीण रुग्णालय में दाखिल करते ही डॉक्टरों ने जाँच कर उसे मृत घोषित किया. आरोपी पति राहुल हमेशा पत्नी ज्योतीपर शक कर उसे मारता पिटता था. उसे उसके मायके से किसी का भी फ़ोन आया तो तेरे प्रेमी का फोन आया ऐसा शक करता था. इस शक की वजह से राहुल ने ज्योती की हत्या कर दी.

थानेदार आर.टी. बहादुरे ने घटना की जांच कर दो दिन में आरोपी राहुल चट्टे, आरोपी के पिता शत्रुघ्न गोविंदा चट्टे, आरोपी की माँ निर्मला शुत्रुघ्न चट्टे को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ भादंवि 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने आरोपियों को 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.