Published On : Fri, Apr 12th, 2019

नागपुर प्रशासन की लापरवाही के कारण परेशान हुए सैकड़ो मतदाता

Advertisement

नागपुर: शहर में कल लोकसभा का मतदान हुआ. लेकिन प्रशासन की लापरवाही की वजह से सैकड़ो लोग मतदान से वंचित रह गए तो कईयो ने काफी परेशानियों के बाद मतदान किया. जयेश पटेल जो एक सजग नागरिक है. वे प्रभाग नम्बर 22 लकड़गंज में रहते है और उनका नाम प्रभाग 23 की सूचि में सतनामी नगर में डाला गया था. प्रभाग को बदलने के लिए वे अब तक मनपा और जिलाधिकारी कार्यालय के कई अधिकारियो को निवेदन दे चुके है.

यहाँ तक की उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री को भी निवेदन दिया है. लेकिन किसी अधिकारी ने उनके प्रभाग को दुरुस्त नहीं किया. मतदाता सूचि में गलत प्रभाग में नाम होने से उन्हें गलत प्रभाग में जाकर मतदान करना पड़ रहा है. पिछले बार हुए मनपा के चुनाव में भी वे मतदान नहीं कर सके थे. नागपुर प्रशासन की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इतने निवेदन के बाद अभी तक इस बारे में किसी भी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया है.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके साथ ही आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद शाहिद शरीफ ने 6 बजने को जब 3 मिनट बाकी थे. तब उन्होंने मतदान किया . इसके लिए उन्होंने सीधे सीधे जिलाधिकारी कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाताओ के ऍप में नाम ही नहीं आ रहे थे.

पेंशन नगर की स्कुल में उनका मतदान है. मतदान की पर्ची नहीं आयी थी. मतदान केंद्र पर जाने के बाद ऍप में नाम डाला गया. लेकिन उसमें भी नाम नहीं आ रहा था. आयोग की साइट भी हैंग हो रही थी. काफी मशक्कत के बाद 6 बजे से पहले उनकी पत्नी और उन्होंने मतदान किया. उन्होंने बताया कि वे मतदान केंद्र में आखरी वोटर थे. शरीफ ने बताया कि खासकर अल्पसंख्यकों के नाम सूचि से गायब थे. उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया था. इन्होने नागरिकों को मतदान की पर्ची नहीं बाटी . हसनबाग़ में करीब 30 प्रतिशत नागरिकों के नाम ही नहीं थे. पहली बार देखा की वोट देने के लिए लोग तरस रहे थे. लेकिन सूचि में नाम नहीं होने से वे मतदान नहीं कर पाए.

Advertisement
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges