Published On : Thu, Aug 8th, 2019

राय आशियाना स्कीम के सैकड़ों परिवार पानी के मोहताज

Advertisement

– बिल्डर ने नल कनेक्शन के पैसे वसूलने के बाद भी नहीं व्यवस्था करवाई

नागपुर : उत्तर नागपुर के मोतीबाग अंडर ब्रिज के निकट नोगा फैक्ट्री की जगह पर बिल्डर किशोर राय की समूह ने राय आशियाना नामक रहवासी स्किम खड़ी की.कब्ज़ा पत्र देते वक़्त परिसर में नल कनेक्शन देने के नाम पर बड़ी-मोटी रकम वसूली के बाद आजतक नल कनेक्शन नहीं दिलवाया गया,जिसके कारण परिसर में रह रहे सैकड़ों परिवार बूंद- बूंद के लिए मोहताज हो गए हैं.खासकर पीने के पानी के लिए रोजाना दर-दर भटकनी पड़ रही हैं.विगत दिनों पानी का कनेक्शन के लिए परिसर का शिष्टमंडल महापौर नंदा जिचकर से मुलाकात की.

महापौर को शिष्टमंडल ने जानकारी दी कि रोजाना पानी के लिए बाहर आसपास के क्षेत्रों से लाना पड़ता हैं.कुछ नागरिक पीने का पानी शुरुआत से खरीदकर पी रहे हैं.पीने के पानी का कनेक्शन के लिए परिसर के नागरिकों ने सर्वप्रथम बिल्डर किशोर राय के समक्ष गुहार लगाई।लेकिन सभी फ्लैट धारकों से २५-२५ हज़ार वसूल कर हजम कर गए.ज्वलंत समस्या से जूझ रहे परिसर के नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी मांग रखी.नल कनेक्शन के परिसर के नागरिकों को जलप्रदाय विभाग ने लाखों का शुल्क भरने पर कनेक्शन देने की बात कहीं।इतनी बड़ी राशि भरने में असक्षम नागरिकों ने अल्प शुल्क लेकर पानी का कनेक्शन देने की मांग की.

परिसर के ऊँची ऊँची इमारतों में अग्निसुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं की गई,इस कृत में मनपा अग्निशमन विभाग की लापरवाही और बिल्डर को संरक्षण दिया जाने का आरोप त्रस्त नागरिकों ने दोहराया।

Advertisement

उल्लेखनीय यह हैं कि सम्पूर्ण शहर में उक्त बिल्डर की जितनी भी स्कीम खड़ी हैं,अमूमन सभी में पानी का कनेक्शन नहीं,संपत्ति कर नहीं भरा गया,अग्निसुरक्षा के उपकरण नहीं लगाए गए,बिना नक्शा मंजूर के निर्माण किया जाने का मामला प्रकाश में आया,इसके बावजूद मनपा प्रशासन की नज़रअंदाजगी समझ से परे हैं,मनपा पदाधिकारी भी चुप्पी साध बिल्डर के ग़ैरकृत को हवा दे रहे हैं.इतना ही नहीं ऐसे बिल्डर के नए नए प्लान को मनपा प्रशासन धड़ल्ले से मंजूरी देती जा रही.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.