नागपुर: शराब पीने से मना किया तो निवृत्त पुलिस अधिकारी के बेटे सहित 4 लोगों ने हुक्का पार्लर मालिक को बेरहमी से पीटा. इससे ये भी पता चलता है कि शहर में हुक्का पार्लर धड़ल्ले से चल रहे हैं. तेलंगखेड़ी निवासी प्रफुल्ल अशोक चौधरी ने इस संबंध में सीताबर्डी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. मारपीट और दादागीरी करने वालों में रवि कंगाले, मोनू खान, करण राजपूत और अन्य आरोपी का समावेश है.
प्रफुल्ल धरमपेठ लक्ष्मीभवन चौक पर गुड-गुड कैफे और हुक्का पार्लर चलाता है. आरोपी बीते मंगलवार की रात 11.15 बजे हुक्का पार्लर में पहुंचे. वहीं बैठकर जबरदस्ती शराब पीने लगे. प्रफुल्ल ने उन्हें वहां शराब पीने से मना किया तो धमकाने लगे. आरोपियों ने उसे और ग्राहकों को मारने की धमकी दी. प्रफुल्ल पार्लर से बाहर निकला और अपने मित्र गोरेलाल यादव को फोन लगाकर जानकारी दी. इसी दौरान आरोपियों ने कर्मचारियों को धमकाया. हर महीने हमें 1 लाख रुपये देने होंगे. शराब पीने नहीं दिया तो तेरे मालिक को मार डालेंगे.
कुछ देर बाद आरोपी बाहर निकले और गाड़ी से लाठी निकाली. प्रफुल्ल को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. वह जान बचाने के लिए वहां से भाग निकला. आरोपी भी वहां से निकल गए.
ये सारा वाकया सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुआ है. पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है, लेकिन कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं है. करण राजपूत निवृत्त पुलिस अधिकारी का बेटा है. इस मामले में उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





