
नागपुर: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उत्तर नागपुर क्षेत्र से चैत्र नवरात्र व रामनवमी निमित्त ३१० वर्ष प्राचीन श्री शिव मंदिर, बेलीशॉप रेलवे कॉलोनी से २५ मार्च को शाम ४.०० बजे रामजन्मोत्सव शोभायात्रा का भव्य स्तर पर आयोजन किया गया है| शोभायात्रा का आयोजन श्री शिव मंदिर ट्रस्ट व शोभायात्रा उत्सव कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा हैं | विविध धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत २५ मार्च रविवार को अष्टमी-नवमी के अवसर पर सुबह ७ बजे महाअष्टमी हवन, रामनवमी के अवसर पर १०.०० बजे सामुहिक सुन्दरकांड का पाठ होगा व १२ बजे रामजन्म उत्सव व बंधाईयां तत्पश्चात कन्यापूजन व प्रसाद वितरण के पश्चात दोप. ४ बजे भव्य शोभायात्रा निकलेगी| इस अवसर पर प्रमुख अतिथि उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मिलिंद माने, मनपा स्थायी समिति अध्यक्ष विक्की कुकरेजा, राज्य के पूर्व जलसंसाधन मंत्री डॉ. नितिन राऊत, होमियोपैथी के प्रसिद्ध चिकित्सक व नरकेसरी प्रकाशन के अध्यक्ष डॉ विलास डांगरे, प्रसिद्ध बालरोग तज्ञ डॉ. उदय बोधनकर, नगरसेवक संदीप सहारे, , जी.एन.आय. संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीतसिंग तुली, दीपक एंजसी व जीरो माइल फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष दीपक लालवाणी, पूर्वनगरसेवक बब्बी बावा, विरेन्द्र झा, डॉ. प्रवीण डबली, उपस्थित रहेंगें| यह शोभायात्रा निकलने का १६वां वर्ष है|
शोभायात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री शिवमंदिर ट्रस्ट के सदस्य विरेन्द्र झा व डॉ. प्रवीण डबली ने बताया कि उत्तर नागपुर में इस तरह का आयोजन १६वीं बार हो रहा है| शोभायात्रा में कलश धारी कन्याएं व महिलाएं होगी| शोभायात्रा में इस वर्ष रामजी का रथ आकर्षण का केंद्र होगा| भगवान राम का रथ ङ्गूलों से सजा रहेगा| छोटी बालिकाएं गरबा नृत्य व लेझीम करती हुई साथ में चलेंगी| बैंड व ढोल भी साथ में रहेंगे| शोभायात्रा में विभिन्न संगठनों ने अपनी सजीव झांकिया शामिल की है| साथ ही भजन मंडली की विभिन्न टोलियां साथ चलेंगी|
विभिन्न संस्थाओं ने मार्गांे पर आकर्षक स्वागत द्वारा लगाये हैं| महिलाओं द्वारा पूरे मार्ग पर शोभायात्रा के स्वागत हेतु मार्ग को रंगोलियों से सजाया जाएगा| नवयुवक युवक मंडल द्वारा भी प्रसाद वितरण की व्यवस्था मार्ग में की गयी हैं | साथ ही मोतीबाग में बाल गणेश मंडल द्वारा भी शरबत की व्यवस्था की जाएंगी| मार्ग में अनेक स्थानों पर चाय, कॉङ्गी, ङ्गल, छाछ की व्यवस्था की जानेवाली है| शोभायात्रा की समाप्ती पर शिव मंदिर ट्रस्ट द्वारा छाछ व शरबत की व्यवस्था की जाएगी| पूरे मार्ग को तोरण से सजाया गया है| गत १५ वर्षों से शोभायात्रा को मिली सङ्गलता के ङ्गलस्वरुप इस वर्ष विभिन्न संस्थाएं बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है| इस कार्यक्रम को सङ्गल बनाने हेतु श्री मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के नागरिक अथक प्रयास कर रहे है| इस उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य प्रसाद प्राप्त करने का आवाहन मंदिर ट्रस्ट व उत्सव समिति ने किया है|
इससे पहले मंदिर परिसर में गत नौ दिनों से नवरात्र उत्सव की धूम चल रही है| मंदिर में करीब २०१ मनोकामना अंखड ज्योत भक्तों ने जलाई है| इस दौरान अनेक महिला मंडलो द्वारा माता के जस प्रस्तुत किये गये| तेलगु महिला मंडल द्वारा ललीताशास्त्रम् का पाठ किया गया| २६ मार्च को नवरात्र के अंतिम दिन प्रात ८.०० बजे पूजन होगा| ९.३० बजे से १ बजे तक मनोकामना अखंड ज्योत सहित मुख्य घटविसर्जन होगा तथा राम-जानकी विवाह के अवसर पर ६.३० बजे नागमंदिर बेलिशाप से रामजी की बारात बडी धूमधाम से निकाली जाएगी एवं ७ बजे राम-जानकी विवाह होगा तत्पश्चात पटाभिषेक व महाप्रसाद होगा| ३१ मार्च को हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह ६.०० बजे हनुमानजी का अभिषेक तथा १० बजे से सुंदरकांड का सामुहिक पाठ होगा| कार्यक्रम की सफलतार्थ विरेन्द्र झा, डॉ प्रवीण डबली, पी.सत्याराव, प. कृष्णमुरली पांडे, एड. राजेश सहगल, भुवनलाल यादव, पं. राजेश द्विवेदी, अरविंदसिंग तोमर, पी. विजयकुमार, प्रकाशराव (गुन्डु), अशोक पटनायक, बलराम प्रसाद, गुरूवचनसिंग दीपांकर पाल, पी. हरिदास, रमाटिचर, पी. कन्याकुमारी, शशी यादव, पुष्पा नागोत्रा, उमेश चौकसे, तोलानी सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक व महिला सदस्य प्रयासरत है|
ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate




