Published On : Mon, Jun 23rd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

NVCC व प्रशासन द्वारा आयोजित सरकारी योजनाओं के कार्ड बनाने के शिविर में पहले दिन जनता का भारी प्रतिसाद

Advertisement

तहसील कार्यालय नागपुर शहर के सौजन्य से नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित 2 दिवसीय छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर का दि. 23 जून 2025 को महाजन वाड़ी, गांधीबाग बगीचे के पास, नागपुर मंे आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शिविर का उद्घाटन चेंबर के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा, नागपुर शहर के मा. तहसीलदार श्री संतोषजी खांडरे, नायब तहसीलदार श्रीमती अपेक्षा रेच जी, चेंबर के सचिव श्री सचिन पुनियानी द्वारा श्री लोहाना महाजनवाडी के अध्यक्ष श्री राजेश ठक्कर, नागपुर जनरल मर्चंट को-आॅपरेटिव मार्केट-कम हाऊसिंग सोसायाटी के अध्यक्ष श्री सतीश देऊलकर, नागपुर डिस्ट्रीक्स केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन नागपुर के अध्यक्ष श्री राजीव उकरे की उपस्थिती में भारत माता के चित्र पर पुष्पहार पहनाकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

चेंबर के सर्वश्री अध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, उपाध्यक्ष – फारूकभाई अकबानी, स्वप्निल अहिरकर, सचिव सचिन पुनियानी, PRO सीए हेमंत सारडा ने मा. तहसीलदार श्री संतोषजी खांडरे, नायब तहसीलदार श्रीमती अपेक्षा रैच जी, श्री राजेश ठक्कर, श्री सतीश देऊलकर, श्री राजीव उकरे व दि नागपुर बारदाना मर्चंट्स एसोसिएशन व्यापार संगठन प्रतिनिधी श्री मधुसूदन सारडा को शाॅल पहनाकर व तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहजा ने कहा कि चेंबर सदैव ही व्यापारी हितार्थ कार्य करता आया है और चेंबर द्वारा समय-समय पर व्यापारियों के लिए चर्चासत्रों, कार्यक्रमों व शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी तहत समस्त शासकीय योजनाओं के कार्ड बनाने की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है।

मा. तहसीलदार श्री संतोष जी खांडरे ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम चेंबर के पदाधिकारियों को इस शिविर का आयोजन करने हेतु धन्यवाद दिया। आगे उन्होंने कहा कि पहली बार सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को पहुंचाने के उद्देश्य से किसी व्यापारिक संस्थान द्वारा इस तरह के शिविर का आयोजन किया है जो कि प्रशंसनीय है। इस शिविर के प्रतिसाद को देखते हुये तहसील कार्यालय का प्रयास रहेगा कि शहर के हर विधानसभा क्षेत्र में महीने में 4 बार इस तरह के शिविरों को आयोजन किया जाए।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन चेंबर की शासकीय योजना उपसमिती के संयोजक श्री राकेश गांधी ने किया। उनके द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष प्रयास किया।

इस शिविर में प्रशासन द्वारा आधार कार्ड, वोटर कार्ड, इन्कम सर्टिफिकेट, नान क्रिमिनल सर्टिफिकेट, मोलकरीन कार्ड, 33ः आरक्षण सर्टिफिकेट (ओपन केटैगिरी), म्ण्ॅण्ैण् प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कामगार कार्ड, रहिवासी दाखला, डोमोसाईल सर्टिफिकेट, स्कॉलरशिप, संजय गांधी निराधार योजना कार्ड, राजपत्र, कास्ट सर्टिफिकेट, कास्ट वेलेडिटी सर्टिफिकेट, ज्येष्ठ नागरिक कार्ड आदि अन्य शासकीय कार्ड बनाये गये।

इस शिविर में शासकीय योजनाओं के कार्ड बनाने के लिए सरकारी विभाग से सर्वश्री – रामटेके सर (मंडल अधिकारी नागपुर (खास), तलाठी (नागपुर खास) – श्रीमती अफसाना पठाण, श्रीमती प्रिया नलगे, कु. भाग्यश्री चैधरी, श्री पवन राणे, परिमंडल अधिकार्री ण्क्ण्क्णर्् वदम के – वैभव खैरकर, पुरूषोत्तम गजभिये, पुरवठा विभाग राशन आॅफिस – दिलीप करूडकर, राजेश गांधी, रेखा खापरे, रोहित येहाड, आधार केन्द्र – चित्रसेन पठाले, महाराष्ट्र राज्य परिवहन नागपुर, आगार वाहतुक नियंत्रक – दिनेश पारडकर, क.शि. विस्तार अधिकरी – के डी जंगले, व्ही जी चैधरी, परि. भुमापक अधिकारी – श्री यु ढवले, ए आर गुल्हाने, पे के. केवरे, निवडणुक कार्यालय मध्य नागपुर अधिकारी – श्रीमती नर्मदा हेमंत तितरमारे ने सहयोग किया व इस शिविर का पहले दिन 450 से अधिक व्यापारियों व आम जनता ने लाभ लिया।

इस शिविर में सर्वश्री – चेंबर के पुर्व अध्यक्ष – हेमंतजी खुंगर, सदस्य रामअवतार तोतला, नारायण तोष्णीवाल, मोहन गट्टानी, ललित सूद, विक्रांत बागडी, महेश कुकडेजा, दिनेश सारडा, मानकचंद भूतड़ा, श्री लोहाना महाजनवाडी के – भरत नगरेचा, निलेश ठक्कर, विशाल भीमाजानी, कीर्ति सेदानी, बिपीन तन्ना, सुनिल कारिया, जनरल मर्चंट को-आॅपरेटिव मार्केट-कम हाऊसिंग सोसायाटी के उपाध्यक्ष – विक्रम वोरा तथा भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

चंेबर के सचिव श्री सचिन पुनियानी ने मा. तहसीलदार श्री संतोष खंडारे, नायब तहसीलदार श्री अपेक्षा रैच को इस शिविर के आयोजन में सहयोग करने हेतु धन्यवाद दिया एवं उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों व्यापार संगठनों के अध्यक्ष/सचिव/सगंठन प्रतिनिधियों व सदस्यों शिविर का लाभ लेने हेतु धन्यवाद देकर शिविर के दुसरे दिन बुधवार दि. 25 जून 2025 को श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट, जुनी रेशम ओली, इतवारी मस्कासाथ, नागपुर मंे अधिक से अधिक संख्या मंे उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव श्री सचिन पुनियानी ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.