Published On : Wed, Aug 10th, 2016

“शासन-आपल्या दारी” शिविर में उमड़ी भीड़

Advertisement

मनपा के सभी झोन में होगा शिविर

Shasan Aplya Daari Camp (5)
नागपुर :
“मुख्यमंत्री समाधान शिविर” अंतर्गत “शासन-आपल्या दारी” शिविर का आज दूसरा दिन था। यह शिविर दीक्षाभूमि के समीप वैधानिक विकास महामंडल परिसर में जारी है। समाचार लिखे जाने तक १७५० लोगों ने शिविर का लाभ उठा है। संपूर्ण शिविर की कालावधि में ७ से ८ हज़ार नागरिकों को समाधान मिलने की संभावना शिविर के संयोजक व भाजपा नेता संदीप जोशी ने पत्रपरिषद में दी।

शिविर के दूसरे दिन भाजपा नेता संदीप जोशी ने बुधवार १० अगस्त को पत्रपरिषद में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा थी कि जनता के हितार्थ मनपा ज़ोन स्तर पर मिनी कलेक्ट्रेट या मिनी मंत्रालय शिविर के रूप में पेश किया जाये, ताकि जनता को सभी प्रकार के मुलभुत सुविधाओं से अकारण वंचित नहीं रहना पड़े। मंगलवार ९ अगस्त से ४ दिवसीय शिविर का आयोजन है। यह शिविर से विशेष तौर पर प्रभाग क्रमांक ५५ (आरपीटीएस), ५६ (साई मंदिर), ६८ (नरेंद्र नगर),६९ (खामला), ७० (गोपाल नगर), ७१ (टाकली सिम) व ७२ (जयताला) के नागरिको लाभार्थ आयोजित किया गया है।

जोशी के अनुसार शिविर में ४० सुविधाओं से संबंधी विभागों के केंद्र शुरू है। शिविर में स्मार्ट कार्ड, वोटर कार्ड व सीनियर सिटीजन कार्ड २४-३६ घंटे में बनाकर लाभार्थियों को दिए जा रहे है। इतना ही नहीं आखिर दिन से संबंधित सभी निवेदनों से संबंधित कागजात व कार्ड स्थल पर दूसरे दिन लाभार्थियों को उपलब्ध करवाया जायेगा।

Shasan Aplya Daari Camp (4)
शिविर के आयोजन की जरुरत पर प्रकाश डालते हुए जोशी ने जानकारी दी कि वर्त्तमान जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में सेतु के माध्यम से काफी सुधार हुआ है। लेकिन जनहितार्थ विभागों में कुंडली मार कर बैठे घाघ कर्मी/अधिकारी की अड़ियल रवैय्ये कारण जनता त्रस्त है। पूर्ण सुधार के लिए वक़्त लगेगा। इस कारन अनेकों शिकायतें मुख्यमंत्री को मिल रही थी।

Advertisement

जोशी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री की मंशा थी कि ऐसी अवस्था में वर्ष में एक बार तो शहर के सभी विधायकों की मंशा थी की वर्ष में २ बार शहर के कोने-कोने में शिविर का आयोजन होना चाहिए। स्वयं जोशी की मांग है कि जनहितार्थ शिविर का वर्ष में दो बार आयोजन होना चाहिए। निसंदेह प्रत्येक शिविर के लिए संबंधित प्रशासन को शिविर तक लेन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आज-कल में पालकमंत्री अन्य सभी मनपा के जोन स्तर पर शिविर के आयोजन का कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

Shasan Aplya Daari Camp
शिविर में आने वाले में से अधिकांश को शिविर का लाभ मिल रहा है। जोशी ने उक्त सभी प्रभागों के नागरिको को शिविर का लाभ उठाने का आवाहन किया है। शिविर के सफल आयोजन हेतु नगरसेवक संजू बोंडे, अभय देशमुख आदि सक्रीय है।

Shasan aplya Daari (2)
Shasan aplya Daari (1)
Shasan aplya Daari

Shasan Aplya Daari Camp (1)
Shasan Aplya Daari Camp (2)
Shasan Aplya Daari Camp (3)

 – राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.