
File Pic
नागपुर: सड़कों के भ्रष्टाचार में लिफ्त ठेकेदार, इंजिनीअर और नेताओं पर एफ.आई.आर दर्ज करवाने तथा जनजागृति के लिए आम आदमी पार्टी विशाल बाइक रैली निकलेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनपा द्वारा सड़क बनाने में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। सड़कों के भ्रष्टाचार में लिफ्त ठेकेदार, इंजिनीअर और नेताओं के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करवाने तथा जनजागृति के लिए आम आदमी पार्टी विशाल बाइक रैली निकलेगी। यह रैली शनिवार 23 जुलाई को शाम 4 बजे आई.डी.बी.आई. बँक सिविल लाइन्स ब्रांच से निकलकर व्हैरायटी चौक, लोकमत चौक, कॉंग्रेस नगर चौक, बैद्यनाथ चौक, मेडीकॅल चौक, क्रीडा चौक, रेशीमबाग चौक, अशोक चौक, अग्रसेन चौक, कमाल चौक, इंदोरा चौक, गड्डीगुदाम चौक तथा आर.बी.आई. चौक से आई.डी.बी.आई. बँक, सिविल लाईन ब्रांच तक शाम को 7.00 बजे पहुंचेगी.
दोपहर 3.30 बजे सीताबर्डी थाने में मनपा अधिकारी, नगर सेवक, इंजिनीअर और ठेकेदारों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करायी जायेगी। रैली के बीच में आनेवाली सड़को के गड्ढों में वृक्षारोपण किया जायेगा और साथ ही गड्ढों का नामकरण भी किया जाएगा।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



