Published On : Wed, May 30th, 2018

आदित्य डोकवाल, निधि सूचक, राधा ठेंगड़ी रही शहर से टॉपर

Advertisement
Aditya Dokwal (98% Science)

Aditya Dokwal (98% Science)

नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट के परिणामो में साइंस संकाय से दीक्षाभूमि स्थित आंबेडकर कॉलेज के आदित्य डोकवाल ने 650 मार्क्स में से 637 मार्क्स हासिल कर 98 % प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप किया है. गांधीबाग के आदर्श विद्या मंदिर की निधि सूचक ने कॉमर्स संकाय से 650 में से 626 मार्क्स प्राप्त कर 96.30 प्रतिशत मार्क्स साथ कॉमर्स से टॉप किया है. तो वही शंकर नगर के एलएडी कॉलेज की राधा ठेंगड़ी ने आर्ट्स संकाय से 96. 92 % प्रतिशत मार्क्स लेकर टॉप किया है.

साइंस के आदित्य ने ‘नागपुर टुडे’ से बातचीत करते हुए बताया कि वह रेगुलर स्टडी करता था, उसने दसवीं में भी इतने ही परसेंट हासिल किए थे. दो साल पहले लकवा मारा था आदित्य के पिताजी को वे सिविल इंजीनियर है. बावजूद इसके आदित्य ने हौसला नहीं हारा. उसे पता था कि उसके अच्छे दिन आयंगे और अच्छे मार्क्स के साथ अच्छे दिन भी आ गए. वह डॉक्टर बनना चाहता है. आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता और कॉलेज के शिक्षकों को दिया है.

Nidhi Suchak (96.30% - Commerce) and Radha Thengdi (96.92%. - Arts)

Nidhi Suchak (96.30% – Commerce) and Radha Thengdi (96.92%. – Arts)

तो वही आर्ट्स की टॉपर राधा ठेंगड़ी ने बताया कि वह रेगुलर क्लासेज करती थी और अलग अलग किताबो से पढ़ाई करती थी. पढ़ाई के लिए टाइम टेबल और समय सिमा तय नहीं की थी. लेकिन बिना टेंशन के पढ़ाई की है. उसे आगे चलकर सायकोलॉजी करना है. उसने कत्थक विशारद की परीक्षा भी दी है. और आगे अलंकारक की परीक्षा भी देनेवाली है. उसे आर्ट्स पसंद है. इसलिए राधा ने इसे चुना.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.