Published On : Sun, Aug 19th, 2018

जब बेटों के संग सफर पर निकले ऋतिक रोशन, शेयर की यह खूबसूरत वीडियो

Advertisement

नई दिल्ली: बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन इन दिनों भारतीय गणितज्ञ आनंद कुमार की बॉयोपिक फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग में बिजी हैं. पिछले महीने ऋतिक ‘सुपर 30’ की शूटिंग के बीच से समय निकाल कर अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और दोनों बेटों ऋहान, ऋदान के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने गए थे. उस दौरान ऋतिक लगातार फैमिली वेकेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी कर रहे थे. एकबार फिर ऋतिक ने इस यात्रा से जुड़ा एक खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

इस वीडियो में ऋतिक अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में ऋतिक बाइक चला रहे हैं और साथ में उनके दोनों बेटे ऋहान और ऋदान बैठे हुए हैं. इस वीडियो को खास बनाता है इसे शूट करने का तरीका. आपको बता दे कि इस वीडियो को पूरा 360 डिग्री एंगल से शूट किया गया है, जिससे यह पूरा वीडियो गोल-गोल घूमता हुआ नजर आ रहा है.

इस वीडियो को ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब दो बच्चे और एक आदमी एक बाइक पर हों तो ये इस तरह घूमा करती है.’

बात करें ऋतिक की प्रोफेशनल करियर की तो फैमिली वेकेशन के बाद एकबार फिर से वो ‘सुपर 30’ की शूटिंग में बिजी हो गए हैं. इस फिल्म में ऋतिक के साथ म्रुनल ठाकुर भी नजर आएंगी. फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल हैं. यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी. इसके अलावा जल्द ही ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. इस बात की जानकारी खुद ऋतिक रोशन ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को दी. ऋतिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर टाइगर श्रॉफ के साथ एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी नई फिल्म शुरू हो चुकी है.

Credit: Zee News

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.