Published On : Tue, Mar 12th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

WhatsApp का खास फीचर, बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे यूज, बहुत आसान है तरीका

Advertisement

WhatsApp पर कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं, जिनके बारे में कम लोगों को जानकारी होती है. हम बात कर रहे हैं WhatsApp के Proxy फीचर की, जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था. इस फीचर की मदद से आप उस वक्त भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे, जब आप इंटरनेट से कनेक्टेड ना हों. हालांकि, इसके लिए आपको अपना वॉट्सऐप एक प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा. कंपनी का कहना है कि प्रॉक्सी इस्तेमाल करने से यूजर्स की हाई लेवल प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यूजर्स की कॉल्स और मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी.

हालांकि, इसके लिए आपको अपना वॉट्सऐप एक प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा. कंपनी का कहना है कि प्रॉक्सी इस्तेमाल करने से यूजर्स की हाई लेवल प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यूजर्स की कॉल्स और मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी. इसका मतलब है कि WhatsApp को Proxy से जरिए एक्सेस करने के बाद भी आपके मैसेज और कॉल्स को कोई और एक्सेस नहीं कर पाएगा.

कैसे Proxy से कनेक्ट कर सकते हैं WhatsApp?
सबसे पहले आपके पास वॉट्सऐप का अपडेटेड वर्जन होना चाहिए. अगर आपके पास वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन है, तो आपको ऐप ओपन करना होगा. इसके बाद आपको ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा. यहां आपको Setting का विकल्प मिलेगा.

इस पर क्लिक करके आपको Storage and Data का विकल्प मिलेगा. यहां क्लिक करने के बाद आपको Proxy पर जाना होगा. अब आपको Use Proxy पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको Set Proxy पर टैप करना होगा और फिर एक प्रॉक्सी ऐड्रेस एंटर करना होगा.

Advertisement

फिर आपको उस ऐड्रेस को सेव करना होगा. अगर ऐड्रेस एंटर करने के बाद आपको ग्रीन चेक मार्क नजर आ रहा है, तो इसका मतलब है कि आप प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट हो गए हैं.

अगर प्रॉक्सी नेटवर्क कनेक्ट होने के बाद भी आप मैसेज या कॉल नहीं कर पा रहे हैं, तो संभव है कि आपके प्रॉक्सी नेटवर्क को ब्लॉक कर दिया गया हो. आप लॉन्ग प्रेस करके ब्लॉक प्रॉक्सी नेटवर्क को डिलीट कर सकते हैं और फिर नया प्रॉक्सी ऐड्रेस जोड़ सकेंगे.

कैसे मिलेगा प्रॉक्सी नेटवर्क?
प्रॉक्सी नेटवर्क को आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स या सर्च इंजन की मदद से खोज सकते हैं. हालांकि, ऐसे नेटवर्क को इस्तेमाल करते हुए ध्यान रखें कि ये एक भरोसेमंद सोर्स के जरिए क्रिएट किया गया हो.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.