Published On : Sat, Oct 31st, 2020

ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे बचें वेबिनार रविवार को

Advertisement

नागपुर : अमरस्वरूप फाउंडेशन और अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार महावीर वार्ड नागपुर द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे बचें इस विषय पर वेबिनार का आयोजन रविवार 1 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक किया हैं.

पिछले अनेक वर्षों से हम समाचारपत्रों के माध्यम से पढ़ रहे हैं कि हमारे बैंक अकॉउंट से अज्ञात व्यक्ति ने लाखो रुपये अपने अकॉउंट में ट्रांसफर कर लिए. हमारे परिश्रम से कमाया धन चंद मिनटों में गवा बैठते हैं. यह घटना वृद्ध जन, महिलायें और युवाओं के साथ आये दिन हो रही हैं. हमारे नासमझी के कारण हम लाखो की राशि गवा बैठते हैं. धन राशि के जाने के बाद रोने और पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं होता.

हम सतर्क होकर जाए तो धोखाधड़ी से बच सकते हैं. साइबर क्राइम के पुलिस उपनिरीक्षक अमोल दोंड़ इन सारी समस्या का समाधान करेंगे वेबिनार के माध्यम से करेंगे. ZOOM ID : 99153727870

PASSWARD : 1008 से कोई भी शामिल हो सकता हैं. सभी इस सत्र में शामिल होने की अपील पुलक मंच परिवार के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोज बंड, अमरस्वरूप फाउंडेशन के विश्वस्त भुविश मेहता ने की हैं. अधिक जानकारी के लिए मो. 93731 95045 पर संपर्क किया जा सकता हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.