Published On : Wed, Oct 9th, 2019

मध्य रेल नागपुर मंडल ने बिना टिकट यात्रियों पर कसा शिकंजा

Advertisement

आर्थिक वर्ष के पहले 6 महीने में कुल 2.43 लाख मामलों से 10 करोड़ 98 लाख रुपए किए वसूल

नागपुर: नागपुर मंडल के टिकट चेंकिंग कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक सोमेश कुमार के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्णाथ पाटील के नेतृत्व तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक एच. के. बेहेरा के निरीक्षण में बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक यात्रियों पर शिकंजा कसा है.

1 अप्रैल 2019 से सितम्बर 2019 तक बिना टिकट, अनियमित यात्रा एवं बिना बुक किये गये सामान के कुल 2.43 लाख मामलों से 10 करोड़ 98 लाख रुपए वसूल किये है. जो पिछले वर्ष इसी अवधि के कुल 2.02 लाख मामले एवं उनसे रूपसे 9 करोड़ 17 लाख की तुलना में क्रमश: 20.26 एवं 19.68 प्रतिशत ज्यादा है.

केवल सितम्बर 2019 महीने में बिना टिकट, अनियमित यात्रा एवं बिना बुक किये गये सामान के कुल 34000 मामलों से 1 करोड़ 46 लाख रुपए वसूल किये है. जो पिछले वर्ष इसी अवधि के कुल 28061 मामले एवं उनसे 1 करोड़ 17 लाख रुपए की तुलना में क्रमश: 18.97 एवं 24.59 प्रतिशत ज्यादा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.