Published On : Tue, May 16th, 2017

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के घर CBI का छापा

Advertisement

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के घर छापा पड़ा है। यह छापा सीबीआई ने मारा है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी एयरेसेल-मैक्सिस केस में की जा रही है। मनी लॉड्रिंग केस में हो रही इस कार्रवाई में उनकी बेटे कार्ती चिदंबरम के कराईकुड़ी के आवास पर भी छापा मारा गया है। बताया जा रहा है कि कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी हुई है।

हाल ही में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि वो यूपीए सरकार में हुए भ्रष्टाचार में जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे। चिदंबरम महाराष्ट्र से राज्यसभा के सांसद हैं।

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पी. चिदंबरम पर आरोप लगाया था कि एयरसेल मैक्सिस डील में तत्कालीन वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने 3,500 करोड़ रुपये की इस डील कैबिनेट कमेटी की अनुमति के बिना ही मंजूरी दी। नियमों के मुताबिक वित्तमंत्री 600 करोड़ रुपये तक की डील को ही मंजूरी दे सकते थे। एफआईपीबी ने फाइल को वित्तमंत्री के पास भेजा और उन्होंने इसे मंजूर कर दिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.