Published On : Mon, Oct 23rd, 2017

होटल सेंटर प्वाइंट में जुआअड्डे पर छापामार कार्रवाई, 13 गिरफ्तार

Advertisement

Hotel Center Point Raid
नागपुर: शहर के पॉश रामदासपेठ इलाके में स्थित होटल सेंटर प्वाइंट में चल रहे एक जुआ अड्डे पर पुलिस विभाग ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 13 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना है। इस होटल में पहले भी कुछ लाख रुपए से लेकर करोड़ों के जुए के खेल का भांडाफोड़ हो चुका है। हर दीपावली को होटल सेंटर प्वाइंट में इस तरह के जुए का खेल आयोजित किया जाता है। इसी तरह शहर के चुनिंदा पैसेवालों और प्रभावशाली लोगों के लिए यह जुए का खेल आयोजित किया था। खेल चल ही रहा था कि अचानक अपराधशाखा की टीम ने छापामार कार्रवाई कर इस अड्डे से 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ेगए आरोपियों में जुआरियों समेत व्यापारियों का समावेश है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों रुपए समेत कुछ मोबाइल फोन जब्त किया है। सूत्र बताते हैं कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधाप पर रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात 12.30 के करीब यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में सचिन सोनारकर, अमर मूलचंदानी और 11 अन्य लोगों का समावेश है। बताया जा रहा है कि दीपावली सीजन के दौरान यह अब तक की सबसे बड़ी जुए अड्डे पर की गई कार्रवाई है।

पुलिस दबाव में!
सूत्रों की माने तो कार्रवाई में पकड़े गए प्रभवशाली लोगों द्वारा राजनेताओं की ओर से पुलिस दल पर दबाव भी बनाया जा रहा है। लेकिन होटल सेंटर प्वाइंट में जुआ अड्डे पर कार्रवाी के दौरान इस तरह का दबाव के पुलिस टीम के अभ्यस्त होने की भी बाते कही जा रही हैं। इससे पहले भी डीसीपी अभिनाश कुमार ने 18 नवंबर 2014 को इसी होटल में सफलता पूर्वक कार्रवाई की थी, लेकिन इसके ठीक बाद राजनीतिक दबाव में उनका अन्य जोन में तबादला हो गया था।

बेहद गोपनीय कार्रवाई
प्राप्त जनकारी के अनुसार यह कार्रवाई इतने गोपनीय ढंग से की गई थी कि होटल प्रबंधन को इसकी सूचना कानोकान तक नहीं लग पाई। जबकि पिछले बार की कार्रवाई में होटल प्रबंधन को कार्रवाई की भनक लगने पर उसने कई ग्राहकों को छिपा लिया था।
इस कार्रवाई को लेकर जब नागपुर टुडे की ओर से होटल प्रबंधन से पूछताछ की गई तो कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया गया कि होटल के गेस्ट के कार ड्रायवर इस तरह के जुए का खेल खेलते हुए पकड़ाए गए हैं। हालांकि होटल प्रबंधन की यह दलील इसलिए भी गले नहीं उतरती क्योंकि जो होटल में गेस्ट को लानेवाले ड्रायवर होटल में पार्किंग के जगह की कमी होने के चलते लगातार कार को पार्क करने के िलए व्यस्त रहते हैं।

लगा रहता है जाम
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि होटल सेंटर प्वाइंट के कारण सामने का फुटपाथ समेत सड़क का हिस्सा वाहनों से पटा पड़ा रहता है। इससे ना केवल पैदल आने जानेवले राहगिरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है बल्कि ट्राफिक भी इस छोर पर समेशा जाम पाया जाता है। होटल सेंटर प्वाइंट के इस तरह की अवैध गतिविधियों के बाद भी सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों प्रशासन इस पर कार्रवाई करने के लिए आगे नहीं बढ़ पाता।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.