Published On : Thu, Oct 29th, 2020

Horoscope Today,29 October 2020 Aaj Ka Rashifal : शुभ ग्रह स्थितियों से आज मिथुन और तुला को लाभ, आपके सितारे क्या कहते हैं

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 29 अक्‍टूबर गुरुवार। चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में हो रहा है। यहां चंद्रमा और मंगल पर शुक्र की सीधी दृष्टि है जिससे मिथुन एवं तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ लाभदायी है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा आइए जानें, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे। मेष राशि का स्वामी मंगल मीन राशि का होकर द्वादश स्थान में बैठकर खर्च बढ़ा रहा है। ऐसे में आपका आज का दिन क‍िसी विशेष व्यवस्था को न‍िपटाने में भी बीतेगा। भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज कार्यक्षेत्र में काफी कुछ बदलाव आ सकता है। क‍िसी नए कार्य को शुरू करने में पूरी सावधानी बरतें। जिससे आपके आत्मसम्मान को कोई ठेस न पहुंचे। कुल म‍िलाकर आज संघर्ष के बाद ही सफलता म‍िलने का योग है। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत

वृषभ: आपकी राशि का स्वामी शुक्र पंचम भाव में संचार कर रहा है। शुक्र संपूर्ण शुभ दृष्टि से सप्तम आयु भाव को देख रहा है। इससे आज का द‍िन राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। यानी क‍ि आज कोई नया ऑर्डर या फिर कॉन्‍ट्रैक्‍ट मिलने की भी संभावना बन रही है। आज आपके शत्रु भी परास्‍त होंगे। आज चंद्रमा भी नवम भाव में सुख-शांति कारक है। व्यवसाय क्षेत्र में नये सहयोगी मिलेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 97 प्रत‍िशत

मिथुन:आपकी राशि का स्वामी बुध पंचम पराक्रम भाव मे विराजमान नीच राशि में है। इसकी वजह से आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। ध्‍यान रखें क‍ि अगर आज कोई नया व्‍यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो भगवान का नाम लेकर शुरू कर दें। सफलता अवश्‍य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह का प्रबल योग बन रहा है। आज पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। शाम को क‍िसी मेहमान या म‍ित्र के आने से मन प्रसन्‍न होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 98 प्रत‍िशत

कर्क: कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से अष्टम चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है। इससे कुछ खर्च होने की भी संभावना है। व्‍यवसाय में आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी लेक‍िन परेशान न हों, सोच-समझकर काम करें। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार म‍िलने का योग है। इसके अलावा आज माता-प‍िता के साथ खुशी के माहौल में वक्‍त बीतेगा। क‍िसी वर‍िष्‍ठ की सलाह से बहुत समय से रुके हुए कार्य में प्रगत‍ि हो सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 86 प्रत‍िशत

Advertisement

सिंह: राशि का स्वामी सूर्य बुध के साथ होकर अपने नीच भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के तृतीय भाव में होने से व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। इसलिए वाणी में माधुर्य बनाए रखें। इससे आपके कई ब‍िगड़े काम बनेंगे। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपके विरोधी परास्‍त होंगे। कार्य संबंधी की गई यात्रा लाभकारी हो सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 91 प्रत‍िशत

कन्या: आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आयेंगे। सोच-समझकर ही कोई नया कार्य शुरू करें। कार्यक्षेत्र हो या घर सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक रहेगा। बहस व टकराव से बचें। अन्‍यथा हान‍ि का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आज सभी का स्‍नेह म‍िलेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत

तुला: आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से द्वादश भाव में शुभ व्यय व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। सिंह का चंद्रमा एकादश चंद्र श्रीकुर्यात के अनुसार श्री एवं सौंदर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होने और धन लाभ का योग है। स‍ितारे के अनुसार जोखिमपूर्ण कार्यों में भी निवेश का लाभ होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत

वृश्चिक: राशि का स्वामी मंगल मीन राशि पंचम भाव में चंद्रमा पंचम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन काम काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। पति-पत्‍नी के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा। पर‍िवार में खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च लगा ही रहेगा। व्‍यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 66 प्रत‍िश‍त

धनु: आपकी राशि का स्वामी देवगुरू बृहस्पति पिछले कईं दिनों से धनुः राशि में चल रहा है, चंद्रमा भी आज चतुर्थ भाव में अकस्मात् बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष वृद्धि कर सकता है। आज आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। आपको इसमें सफलता भी म‍िलेगी। भाई-बहनों की नौकरी संबंधी प्रयास भी आज पूरे होंगे। लव लाइफ भी अच्‍छी चलेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 63 प्रत‍िशत

मकर: आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से प्रथम घर में और चंद्रमा तृतीय भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। आज लेन-देन के कार्यों में भी सावधान रहें। इसके अलावा आज धन निवेश करना हो या फिर क‍िसी को उधार देना हो तो विशेष सावधानी बरतें। साझेदारी में कोई नया व्‍यक्ति शाम‍िल हो तो उसपर आंखें बंद करके भरोसा न करें। भाग्‍य स्‍कोर : 52 प्रत‍िशत

कुंभ: आज आपकी राशि से एकादश में गुरु व शनि का योग और मीन राशि में चंद्रमा भाग्य वृद्धि करेगा। धन-कर्म और कीर्ति में वृद्धि होगी। व‍िरोधी आज चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अपनों की मदद से आप आज सफलता प्राप्‍त करेंगे। दांपत्‍य जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। श‍िक्षा की द‍िशा में आपको सफलता म‍िलेगी। नए संपर्कों से भी लाभ होने का योग है। श‍िक्षा-साहित्‍य की द‍िशा में चल रहे प्रयासों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। क‍िसी प्रत‍ियोग‍िता का भी ह‍िस्‍सा बन सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 85 प्रत‍िशत

मीन: आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति धनुः राशि का होकर दशम कर्म त्रिकोण राज्य भाव में चल रहा है। इससे आपके मनोरथों की स‍िद्धी होगी। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुच‍ि व निकट की यात्रा का भी योग बन रहा है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। यानी क‍ि न तो लाभ न ही हान‍ि। हालांक‍ि आज मनोरंजन कार्यों पर खर्च करने का योग है। आज नई योजनाओं पर अमल करने का यही बेहतर समय है। आप प्रयासों में तेजी लाएं। भाग्‍य स्‍कोर : 63 प्रत‍िशत

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.