Published On : Tue, Jun 9th, 2020

Horoscope Today, 9 June 2020 Aaj Ka Rashifal : मकर राशि में चंद्रमा, इन 6 राशियों को होगा धनलाभ

Advertisement

मेष: Horoscope Today आज का राशिफल 9 जून आज चंद्रमा का प्रवेश मकर राशि में हुआ है। राशिचक्र की दसवीं राशि में संचार करता हुआ चंद्रमा मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए शुभ फलदायी है। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा जानिए क्या कहती है ज्योतिषीय गणनाः-

आज चंद्रमा मध्यम फल कारक है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्रोध व भावुकता में लिया गयाा निर्णय कष्टकारी हो सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। नियति आज आप पर मेहरबान है। भाग्य आपका प्रबल है। भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। भाग्य 85% साथ देगा।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: राशि स्वामी शुक्र प्रथम भाव में और चंद्रमा नवम भाव में होने के कारण आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 60% साथ देगा।

मिथुन: नवम भाव में कुंभ राशि का मंगल और अष्टम आयु में चंद्रमा उत्तम फलकारक है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। भाई व पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। प्रियजन भेंट संभव है। अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभाकरी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: राशि चंद्रमा सप्तम भाव में और राशि पर गुरू की सप्तम स्थिति विजय विभूति कारक है। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। भाग्य 90% साथ देगा।

सिंह: मंगल उत्तराषाढ़ नक्षत्र पर कुंभ राशि का सप्तम केंद्रम जाया भाव में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आजीविका की दिशा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको प्रसन्न रखेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा, कार्य में मन लगेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

कन्या: आपकी जन्म राशि का स्वामी बुध दशम राज्य भाव में विराजमान है। आज किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, अतः सचेत रहें। वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। भाग्य 70% साथ देगा।

तुला: राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने का संकेत है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पराक्रम में वृद्धि के योग है। भाग्य 87% साथ देगा।

वृश्चिक: आपकी राशि का स्वामी मंगल पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रविष्ट कर गया है। तृतीय पराक्रम केंद्र में चंद्रमा होने से व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस में धन का निवेश लाभदायक रहेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। प्रणय सबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। भाग्य 84% साथ देगा।

धनु: राशि स्वामी गुरू यद्यपि वक्री चल रहा है तो भी स्व राशि में बुध व राहु के योग से शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। आज आपके कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। लॉकडाउन की वजह से परिवार में सुख व आनंद मिलेगा। रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

मकर: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता व अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। भाग्य 65% साथ देगा।

कुंभ: आपकी राशि का स्वामी शनि द्वादश व्यय भाव में गुरू से युक्त है। सूर्य शनि पिता पुत्र हैं। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ रहेगी। किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने से पुण्य मिलेगा। व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। जिस किसी से आप मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता व मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी, जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। भाग्य 78% साथ देगा।

मीन: आज आपकी राशि से एकादश घर में चंद्रमा विजय विभूति सफलता कारक है। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। अप्रिय समाचार मिल सकता है। आज कार्य की प्रबलता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। भाग्य 89% साथ देगा।–

Advertisement
नागपुर में अवैध साहुकारी का खेल बेनकाब,

नागपुर में अवैध साहुकारी का खेल बेनकाब,

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 6 JULY 2026 #newsupdate #latestnews  #top10 #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 6 JULY 2026 #newsupdate...

मिसिंग लिंक की बदहाली पर तीखा हमला #maharashtranews #newsupdate #politicsnews #latestnews

मिसिंग लिंक की बदहाली पर तीखा हमला #maharashtranews #newsupdate #politicsnews #latestnews

आमगांव में घरों में घुसा बारिश का पानी #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan

आमगांव में घरों में घुसा बारिश का पानी #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan

सीबीजी गैस पर वाहन चालकों का विरोध #maharashtranews #andolan #cnggas #wardhanews #newsupdate

सीबीजी गैस पर वाहन चालकों का विरोध #maharashtranews #andolan #cnggas #wardhanews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges