मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 6 फरवरी आज दिन रात मिथुन राशि में चंद्रमा का संचार होता रहेगा। चंद्रमा का गोचर राहु के साथ होने से आज मिथुन राशि के लोग जोखिम लेकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा बता रहे हैं ज्योतिषशास्त्री आशुतोष वार्ष्णेय…
मेष राशि के लिए पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। यात्रा में लाभ होगा। भाइयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थ दर्शन से मन प्रसन्न होगा। आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा। रुपये-पैसों के मामले में आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पैसे आएंगे तो खर्च भी होंगे। कुल मिलाकर आपको अच्छा एहसास होगा। आज भाग्य 80 फीसदी आपका साथ देगा। टैरो राशिफल 06 फरवरी : टैरो कार्ड्स से जानें, क्या लाया है आज का दिन आपके लिए
वृषभ: शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको रुपये-पैसे के लेन-देन से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज आप बेहतर ढंग से प्रदर्शन कर पाएंगे। इससे अधिकारी प्रसन्न होकर प्रशंसा करेंगे और आपको हर्ष का अनुभव होगा। पारिवारिक जीवन संतुष्ट रहेगा। भाग्य आज 78 फीसदी साथ देगा।
मिथुन: आज दिन की शुरुआज शानदार होगी। आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक मामलों में भी दिन शुभ है। कहीं से बकाया धन भी मिल सकता है। सेहत भी ठीकठाक है। भाग्य आज 90 फीसदी साथ देगा।
कर्क: खर्च के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। यात्रा से परहेज करें। आज आपको किसी कार्य में समस्या या फिर असुविधा का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत में भी गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। मौसम के कारण सर्दी, जुकाम हो सकता है। भाग्य आज 86 फीसदी साथ देगा।
सिंह: आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की संभावनाएं सुनिश्चित हैं। मन प्रसन्न रहेगा, धन निवेश में लाभ के प्रबल योग हैं। आज किसी डील के बारे में भी विचार कर सकते हैं। जो भी करें, उसमें लाभ और हानि दोनों पहलुओं पर विचार कर लें। खर्चों पर भी नियंत्रण रखें तो आय और व्यय का संतुलन बना रहेगा। भाग्य आज 78 फीसदी साथ देगा।
कन्या: कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य दो दिन बाद अथवा लिया गया निर्णय आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी। मेहनत के अनुपात में फल भी प्राप्त होगा। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और साथ धार्मिक कार्यों भी भाग ले सकते हैं। आपकी सोच में विस्तार होगा और नई योजनाएं प्रभाव में आएंगी। भाग्य आज 95 फीसदी साथ देगा।
तुला: भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है। कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। धन लाभ होगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। आज आपको व्यापार में भी लाभ होता दिख रहा है, लंबे समय से बकाया धन आज प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद होगा और छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। भाग्य आज 87 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक: आज यात्रा करने से परहेज करें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिन्ताओं का कारण हो सकती है। क्रोध पर काबू रखें और वाणी पर संयम रखते हुए कार्य व्यवहार करें। बेकार के झंझटों में फंसने के बजाए अपने काम से काम रखें तो लाभ होगा। किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य आज 55 फीसदी साथ देगा।
धनु: आज आपके लिए उन्नतिदायक दिन है। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अपनों का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त होगा। मार्केटिंग और साहित्य जगत से जुड़े लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। खानपान में संतुलन रहेगा और सेहत भी दुरुस्त रहेगी। भाग्य आज 79 फीसदी साथ देगा।
मकर: रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन में हर्ष रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। आज आप यदि कहीं इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता प्राप्त होगी। आज दिन उत्साह के साथ बीतेगा। जीवनसाथी से हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। भाग्य आज 96 फीसदी साथ देगा।
कुंभ: सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं। अतः सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं के बारे में विचार कर लें। सोचसमझकर किए गए कार्यों के परिणाम अच्छे प्राप्त होते हैं और नुकसान की आशंका कुछ कम रहती है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य आज 60 फीसदी साथ देगा।
मीन: आज वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा। वरना किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुःखी रह सकता है। बेहतर होगा कि मन पर काबू रखते हुए कार्य व्यवहार करें और बहसबाजी से बचें। आज आपको वाहन भी संभलकर चलाना चाहिए। हो सके तो आज किसी भी प्रकार की नई योजना को शुरू न करें। शुभ योग की प्रतीक्षा करें। भाग्य आज 55 फीसदी साथ देगा।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




