Published On : Mon, Apr 6th, 2020

Horoscope Today 6 April 2020 : तुला राशि के लिए दिन सुखद, आपके लिए कैसा

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 6 अप्रैल सोमवार को चंद्रमा का संचार सिंह और फिर कन्या राशि में होगा। इन दो राशियों में गोचर करता हुआ चंद्रमा आज लोगों को खट्टे-मीठे अनुभव देने वाला है। तुला राशि के लिए दिन कुल मिलाकर सुखद रहेगा। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…

लॉकडाउन में भी लाभ की संभावना दृष्टिगोचर हो रही है। आनंद में वृद्धि होगी। कुछ लोग आपके काम में टांग अड़ाएंगे। आपके प्रयास रंग लाएंगे। परिवार का साथ मिलेगा। खाली बैठकर अपने घर की सज-सज्जा पर भी विचार करेंगे। राशि स्वामी मंगल की अपनी ही राशि पर दृष्टि आनंद में वृद्धि करेगी।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में लोगों का आप पर भरोसा बढ़ेगा। रुके हुए धन के संदर्भ में कोई सकारात्मक खबर मिलने से खुशी होगी। जरूरी सामान जमा करने की प्रवृति बढ़ेगी, इससे बचें। सुख के साधनों पर धन खर्च कर पाएंगे। कान में कष्ट हो सकता है।

मिथुन: दिन शुभ है। किसी लाभदायक सौदे की रूपरेखा बनेगी। किसी विद्वान और काबिल व्यक्ति के साथ संपर्क हो सकता है जो आपके लिए सुखद रहेगा। प्रतिस्पर्धी कमजोर होंगे। सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगियों के सहयोग से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा।

Advertisement

कर्क: सेहत कुछ ढीली रह सकती है। क्रोध अधिक आएगा। माता-पिता का कमजोर स्वास्थ्य चिंता का सबब बनेगा। किसी करीबी का आचरण व्यथित करेगा। तीसरे प्रहर में आनन्द की वृद्धि होगी। शाम को किसी बेहतरीन अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सलाह है कि ठंडी चीजों का सेवन ना करें।

सिंह: करियर के मामले में दिन सामान्य रहेगा। वाद-विवाद से बचें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। शॉर्टकट ना अपनाएं। अनैतिक कर्म व आचरण से दूर रहना चाहिए। आज आपको किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम से मानसिक तनाव बढ़ेगा।

कन्या: आज आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। निवेश में हानि संभव है। उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। शाम तक प्रतिस्पर्धी हावी होंगे। भयभीत न हों, उनका सामना करें।

तुला: कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा, सहयोगियों से संबंध बेहतर होंगे। आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में आनंद और प्रेम बढ़ेगा। आज नए निवेश से बचें। जीवनसाथी का नर्म स्वास्थ्य बेचैन करेगा। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देंगे।

वृश्चिक: आज किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा ना करें। मित्रों से भी सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में किसी बात से आपका क्रोध बढ़ सकता है, क्रोध पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में योजना बनाकर फैसले लेना चाहिए और खर्च करना चाहिए। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। वायु विकार हो सकता है।

धनु: संचार माध्यमों से ही सही आज वरिष्ठजनों से संपर्क होगा। पढ़ने-लिखने में छात्रों की रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। दोपहर के बाद अप्रत्याशित लाभ का सुख मिलेगा। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद के अंत की रूपरेखा बनेगी। दूर रहे रहे प्रेमी से बात-चीत हो सकती है।

मकर: आज अपने काम पर फोकस करें, दूसरों के मामलों से बचें नहीं तो आपकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा सकता है।। पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग की कमी से मन निराश होगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी बुजुर्ग सहयोगी की सलाह से लाभ मिल सकता है। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

कुंभ: आज काम के मामले में आपने विचारों को अलग दिशा देने का प्रयास करेंगे तो फायदा होगा। जीवनसाथी से सहयोग स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होगा। कोई मामूली आदर अभिभूत कर देगा। देह में मामूली कष्ट संभव है, थकान और तनाव महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आत्मीयता बढ़ेगी।

मीन: चंद्रमा की सीधी दृष्टि आज आत्मिक सुख प्रदान करेगी, धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। बिजनस में कोई लाभदायक सौदा हो सकता है। जिनका कारोबार इन दिनों बंद है वह भविष्य की योजना पर विचार करेंगे। किसी की कृतज्ञता सुख देगी। वाद-विवाद से बचना चाहिए। पुरानी गलतियों का अफसोस होगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges