Published On : Thu, Jun 4th, 2020

Horoscope Today, 4 June 2020 Aaj Ka Rashifal : सिंह राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, देखें अन्य राशियों पर कैसा है प्रभाव

Advertisement

मेष: Horoscope Today, आज का राशिफल 4 जून गुरुवार को चंद्रमा का संचार दोपहर तक तुला राशि में रहेगा, इसके बाद चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में आ जाएंगे। यहां चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ समसप्तक योग बनेगा क्योंकि दोनों एक दूसरे से सातवीं राशि में होंगे। इन ग्रह स्थितियों के बीच गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं किस्मत के सितारे…. मेष राशि वालों का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। वृश्चिक राशि का चंद्रमा आपके सामने ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। मंगल क्रियाशील और पुरूषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन एवं आनंददायक दिन है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल कुछ समय परिवार के साथ बिताएं। भाग्य 80% साथ देगा।

वृषभ: राशि का स्वामी शुक्र प्रथम तन भाव में होने से शुभ हो गया है। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अधूरे कार्य संपन्न होंगे। भाग्य 85% साथ देगा।

मिथुन: राशि का स्वामी बुध प्रथम लग्न केंद्र भाव में राहु के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें। आज साहित्य एवं कला में आपकी रूचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें, कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 88% साथ देगा।

कर्क: आज का दिन मिश्रित फलदायी है। राशि का स्वामी चंद्रमा वृश्चिक राशिगत होने से जाति व श्रेणी में हीन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है, संयमपूर्वक कार्य करें। भाग्य 75% साथ देगा।

Advertisement

सिंह: मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है। भाग्य 90% साथ देगा।

कन्या: ग्रह-नक्षत्र आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। राशि का स्वामी बुध अपने के घर दशम भाव घर में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। भाग्य 70% साथ देगा।

तुला: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। बिजनस में आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

वृश्चिक: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आपकी राशि पर शनि योग एवमं वृश्चिक राशि गत चंद्रमा से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। भाग्य 65% साथ देगा।

धनु: आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। पूर्णतः लाभदायक दिन है। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे। भाग्य 72% साथ देगा।

मकर: राशि का स्वामी शनि यद्यपि प्रथम भाव में उदय है लेकिन चंद्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है, एकादश भाव में राज्य विजय कारक है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी। आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य के संदर्भ में घर से बाहर भी जाना पड़ सकता है, सावधान होकर निकलें। मित्रों से धन का लाभ होगा। निरोगता शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। भाग्य 82% साथ देगा।

कुंभ: राशि स्वामी शनि द्वादश भाव व्यय में मकर राशि में शुक्र चतुर्थ संचार कर रहा है। कर्मफल की सिद्धि कारक है। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं हैं। भाग्योदय के प्रबल योग है। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। भाग्य 86% साथ देगा।

मीन: आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति राशि से एकादश भाव में मकर राशि का होकर विद्यमान है। चंद्रमा आज वृश्चिक राशि पर एकादश का चल रहा है। घर एवं बाहर दोनों जगह सावधानी बरतें। विपरीत परिस्थितियां आपका इंतजार कर रही हैं। संयम से कार्य करने का प्रयास करें। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। बहुत समय से भाई बंधुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा। भाग्य 72% साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.