Published On : Mon, Nov 30th, 2020

Horoscope Today, 30 November 2020 Aaj Ka Rashifal: राशिफल 30 नवंबर महीने का अंत‍िम द‍िन, उच्‍च राश‍ि में है चंद्रमा कई राश‍ियों को होगा लाभ, देखें आपकी क‍िस्‍मत कैसी?

Advertisement

मेष:
Horoscope Today आज का राशिफल 30 नवंबर सोमवार महीने के अंतिम द‍िन चंद्रमा द‍िन-रात शुक्र की राश‍ि वृष में संचार करेगा। यह चंद्रमा की उच्‍च राश‍ि है। ऐसे में उच्‍च राश‍ि में चलते हुए चंद्रमा वृष के अलावा कई और राश‍ियों के ल‍िए फलदायी रहेंगे, देख‍िए आपकी राश‍ि के ल‍िए कैसा?

मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज अष्टम आयु भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सांय 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत

वृषभ:
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में विजय, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 89 प्रत‍िशत

मिथुन:
आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

Advertisement

कर्क:
आज का दिन काफी सृजनात्मक है जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह-शादी में जाने का अवसर मिल सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 78 प्रत‍िशत

सिंह:
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है। लेकिन धर्म-आध्यात्म की पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत

कन्या:
आज आपसी वार्ता-व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत

तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नये प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 56 प्रत‍िशत

वृश्चिक:
माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख-शांत‍ि और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। भाग्‍य स्‍कोर : 86 प्रत‍िशत

धनु:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नये कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत

मकर:
आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत

कुंभ:
आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। भाग्‍य स्‍कोर : 51 प्रत‍िशत

मीन:
आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 69 प्रत‍िशत

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.