Published On : Mon, Mar 30th, 2020

Horoscope Today, 30 March 2020 : 3 ग्रहों का बना संयोग, देखें कैसा बीतेगा आज का दिन

Advertisement

मेष: Horoscope Today आज का राशिफल, 30 मार्च सोमवार को चंद्रमा का संचार वृष राशि में हो रहा है। आज ही गुरु का आगमन शनि की राशि मकर में हुआ है जहां शनि और मंगल के साथ इनका संयोग बना है। इन स्थितियों में आज का दिन कैसा बीतेगा जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…

आज का दिन कुछ विलक्षण प्रतीत हो रहा है। नई ऊर्जा और उत्साह के साथ सप्ताह का आरंभ करेंगे। कोई अनूठा विचार भविष्य में बड़े लाभ का सूत्रपात करेगा। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में सजग रहना होगा। शरीर में थकान महसूस करेंगे, योग और ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग बना रहेगा। .

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज का दिन कुछ खास होने का अहसास देता है। कार्यक्षेत्र से मिली कोई अच्छी खबर मन को हर्षित करेगी। स्वग्रही शुक्र इस राशि को आनंद और जोश प्रदान करेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल गुजरेंगे। छोटी-छोटी बातों में आनंद मनाएंगे। लाभ की योजना बनेगी। खान-पान में तेल मसाले का प्रयोग कम करें।

मिथुन:आज का दिन उत्साह वृद्धि करने वाला है। आज गुरु के स्थान परिवर्तन से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि में वृद्धि होगी। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, गले में खराश व खांसी हो सकती। कहीं ये वो तो नहीं का डरावना अहसास कराएगी। चिंता छोड़कर परिवार के साथ मिलजुलकर समय बिताइए।

Advertisement

कर्क: राशि स्वामी चंद्र शुक्र के साथ उत्तम योग बना रहा है। आज आपके आनंद में वृद्धि होगी। मंगल और शनि की कर्क पर सीधी दृष्टि किसी तनाव का सबब बनेगी। गर्दन या पीठ में कष्ट संभव है। घर से काम कर रहे हैं तो लगातार बैठे ना रहें। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

सिंह: तनाव के हालात में आज का दिन आत्मविश्वास में इजाफा करेगा। कोई अच्छी खबर किसी दुआ की तरह आएगी और हंसी ओढ़ कर होठों पर बैठ जाएगी। बुध की सीधी दृष्टि बुद्धि आज खूब चलेगी। फोन पर बातचीत से ही कारोबार में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कुछ देर का मौन व्रत सुख देगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएं।

कन्या: सूर्य की सीधी दृष्टि जहां आज इरादों को दम देगी वहीं स्वास्थ्य को नर्म और दिमाग को गर्म करेगी। आपके लिए बेहतर होगा कि उतावलेपन से बचें और शांत चित्त से काम करें। मीठी वाणी से रिश्तों को मधुर बनाएं। जीवनसाथी से विवादों में ना उलझें। सकारात्मक विचारों से सब बेहतर होगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

तुला: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। राशि स्वामी शुक्र अपनी ही राशि में चन्द्रमा के साथ बैठ कर मुस्कुराएगा जो सुख का अहसास कराएगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। तुला पर शनि की दृष्टि किसी जुगाड़ से लाभ का संकेत दे रही है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए उम्मीद की किरणों को जगा रहा है। घर में लॉक डाउन होकर आपका हौसला भी आज बुलंद रहेगा। चंद्रमा की शुभ दृष्टि जहां मानसिक सुख का सूत्रपात कर रही है। वहीं शुक्र के शुभ प्रभाव से विपरीत परिस्थितियों में भी देह को आराम मिलेगा। शाम का समय आपके लिए काफी रोमांटिक हो रहा है।

धनु: आज का दिन बीते कई दिनों से घर में बैठकर बोर हो रहे लोगों में उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। राहु की नजरों के प्रभाव से आप रोजमर्रा के काम से हटकर कुछ नया करेंगे। परिवार में आपसी तालमेल बढ़ेगा, रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है। संचार माध्यम से अपनों से संपर्क होगा।

मकर: आज गुरु आपकी राशि में आकर आपको मुस्कुराहट देने वाले हैं। आज आपकी हिम्मत हवा का रुख़ मोड़ देगी। कई दिनों की बेचैनी आज दम तोड़ देगी। कोई विशिष्ट विचार बल देगा। किसी मित्र का सहयोग रीढ़ की हड्डी सा संबल देगा। किसी अपने की मदद से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

कुंभ:आज का दिन होठों पर खुशी लेकर आ रहा है। कोई सद्विचार आपके हौसले को बुलंद कर रहा है। आध्यात्मिक विचारों से कई गुत्थियां सुलझेंगी। घर में धर्म-कर्म का आयोजन कर सकते हैं। विनम्रता सुख का संचार करेगी। पैरों और पीठ का दर्द कष्ट दे सकता है।

मीन: अनूठे विचारों के मन में आने से आज आप कुछ नया और बेहतर काम करके दिन को अपने पक्ष में कर पाएंगे। अनावश्यक चिंतन के त्याग से हर्ष होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से तनाव बढ़ेगा। योग व प्राणायाम से लाभ मिलेगा। अच्छी नींद का सुख मिलेगा। भविष्य में होने वाले लाभ के संकेतों से आपको आनंद मिलेगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges