Published On : Thu, Jan 30th, 2020

Horoscope Today, 30 January 2020 : मकर से जाते हुए बुध, इन राशियों को देंगे फायदा

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 जनवरी गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में होगा। बुध मकर राशि से गोचर करते हुए मध्य रात्रि के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की यह स्थिति बताती है कि वृष राशि वालों को मेहनत से बढ़कर लाभ मिलेगा। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा देखें…

मेष राशि वालों को आज अपने खर्च पर संतुलन बनाकर चलना होगा क्योंकि आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, पूर्व नियोजित यात्रा हो सके तो टाल दें, परेशानी हो सकती है। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और वाणी पर संयम रखकर बात करें। भाग्‍य आज 60 फीसदी तक साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज पूरा दिन मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ आपको अवश्य मिलेगा। सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा, कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। मान-सम्‍मान प्राप्‍त होगा। मनोरंजन के कार्यों पर आज खर्च कर सकते हैं। भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: भाग्य के साथ आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। किसी सौदे पर आज साइन कर सकते हैं। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: भाग्य का भरपूर असर दिखेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें, सक्रिय होकर कार्य करें, लाभ अवश्य मिलेगा। भाग्‍य आज आपके साथ है। घर की जरूरी चीजों पर आप खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा। आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।

सिंह: जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। सचेत होकर कार्य करें, आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। वस्तुओं को संभालकर रखें। कोई चीज गुम हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और वाणी पर संयम रखकर बात करें। सौम्‍यता बनाएं रखें। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।

कन्या: शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी, आज आमदनी में धन का प्रवाह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। दिन सुखमय बीतेगा। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। मेहनत और धैर्य के साथ अपना काम करते रहें। परिणाम सकारात्‍मक प्राप्‍त होंगे। धन निवेश करने का विचार है तो आज का दिन अनुकूल है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य आज 84 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ें, अच्‍छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। आज किए गए कार्य भविष्‍य में लाभ प्रदान करेंगे। भाग्‍य आज 94 फीसदी साथ देगा।

धनु: खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं, किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। आप किसी पर भरोसा न करें। अपने मन की सुनकर ही कोई निर्णय लें तो फायदे में रहेंगे। परिवार के किसी व्‍यक्ति से भी मनमुटाव हो सकता है। भाग्‍य आज 54 फीसदी साथ देगा।

मकर: नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। धन के मामले में व्‍यापारी और नौकरीपेशा दोनों को लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज ग्रह चाल आपको लाभान्वित होने का मौका प्रदान कर रही है, दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी और चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। आज कुछ न कुछ प्राप्त जरूर होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही क्‍यों न दे। कला जगत से जुड़े लोग आज कुछ अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं और उन्‍हें लाभ होगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

मीन: पिछली चली आ रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा, आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के लोगों का साथ पाकर आप अपना और समाज का भी भला करेंगे। घर की जरूरी चीजों पर आप खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा। आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges