Published On : Wed, Apr 29th, 2020

Horoscope Today, 29 April 2020: सिंह राशि पर सितारे मेहरबान, आपका दिन कैसा बीतेगा

Advertisement

मेष: Horoscope Today आज का राशिफल 29 अप्रैल बुधवार को चांद दिन भर राहु के साथ ही रहेंगे। रात में चंद्रमा अपनी राशि कर्क में आएंगे। इस बीच आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के साथ अधिकारियों से प्रोत्साहन भी मिलेगा। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा है देखिए…

आज आपके व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही व्यापार में किये गए सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों और दोस्‍तों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान-सम्मान होगा।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: व‍िवाह के प्रस्‍ताव आ सकते हैं। संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। इसके अलावा आज रुके हुए धन की प्राप्ति भी संभव है। प्रयासों से कार्य बनने की भी संभावना बनेगी। मान-सम्‍मान में भी वृद्धि का योग बन रहा है। विदेश में रह रहे किसी स्‍नेहीजन का समाचार मिलेगा।

मिथुन: आज किसी कार्य के बनने की खुशी होगी। कुछ नए संपर्क बनेंगे, इससे भविष्‍य में लाभ होगा। मन में कुछ दुविधा भी हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से बेचैनी की संभावना है। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुच‍ि बढ़ेगी, महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा।

Advertisement

कर्क: आज के दिन आर्थिक लेन-देन करने में सावधानी बरतें। पर‍िवार के साथ आज का दिन अध्‍यात्‍म और धार्मिक क्रियाकलापों के बीच बीतेगा। शारीरिक और मानसिक सुख भी बने रहेंगे। नौकरी – व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। यह अनुभव आपके लिए सुखद होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

सिंह: आज उच्‍चाधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके अलावा सगे-संबंधियों से फोन पर बात होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। प‍िता पक्ष से लाभ होगा। सरकारी कार्य पूरे होने में आसानी होगी। पति-पत्‍नी के संबंध में प्रेम बढ़ेगा।

कन्या: कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लेकिन सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च के योग हैं। इसके अलावा पारिवारिक सदस्‍यों के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। आज आपको स्वास्थ्य का व‍िशेष ध्यान रखने की आवश्‍यकता है।

तुला: भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा, विरोधी परास्त होंगे। व्यवहार कुशलता व शांत रहकर कार्य बना लें। इससे आपको उन्नति का अवसर मिलेगा। आज नकारात्‍मक विचारों से बचें। पारिवारिक सदस्‍यों के बीच मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। ऐसे में किसी भी तरह के वाद- विवाद से बचें। अन्‍यथा आपको ही तकलीफ होगी।

वृश्चिक: आज इष्‍टदेव का नाम लेकर दिन की शुरुआत करें, सब अच्‍छा होगा। दांपत्य जीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। घर पर मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। आज ऑनलाइन किसी विपरीत लिंगीय व्‍यक्ति के साथ आपका परिचय होगा। कार्यक्षेत्र में भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु:आपका प्रयास रंग लाएगा, शुभ समाचार मिलेगा। घर में सुख- शांति के बीच आपका समय अच्‍छा बीतेगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा लेकिन सहकर्मी आपको नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। किसी महिला मित्र से आज फोन पर बात होगी। इससे आपके कुछ ब‍िगड़ते काम भी बन सकते हैं।

मकर: धन लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन आज यद‍ि अति आवश्‍यक न हो तो यात्रा करने से बचें। आज पत्‍नी के स्‍वास्‍थ्‍य के संबंध में चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की परेशानी होने की आशंका है। आज ऑनलाइन किसी तरह की बौद्धिक चर्चा या वाद- विवाद करने से बचें। शेयर या सट्टा लगाने का विचार त्‍यागना ही श्रेयकर रहेगा।

कुंभ: अपने कुलदेवता की उपासना से द‍िन की शुरुआत करें। इससे आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने का योग प्रबल रहेगा। आज आपके शत्रु भी परास्‍त होंगे। व्‍यापार में हैं तो आज द‍िन आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। इससे आप नई ऊंचाईयों को छुएंगे। क‍िसी टेंशन से भी राहत मिलेगी।

मीन: आज कार्यक्षेत्र को लेकर आपके मन में कुछ उलझन हो सकती है। यह स्थिति आपकी न‍िर्णय क्षमता को भी प्रभाव‍ित करेगी। बेहतर होगा क‍ि अपनी वाणी पर संयम रखें। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की भी संभावना है। छात्रों की बात करें तो आज का द‍िन मध्यम फलदायी है। अधूरी परीक्षाओं को लेकर टेंशन हो सकती है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi #FireNews #News

कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi...

Instagram पर दोस्ती, शादी का झांसा... युवती 7 महीने की गर्भवती! #NagpurNews  #Instagram #Crime #News

Instagram पर दोस्ती, शादी का झांसा... युवती 7 महीने की गर्भवती! #NagpurNews...

पिता से विवाद, बेटे ने पत्थर से फोड़ा सिर! #NagpurNews #Crime #FamilyDispute #MaharashtraNews

पिता से विवाद, बेटे ने पत्थर से फोड़ा सिर! #NagpurNews #Crime #FamilyDispute...

Nagpur शराब के पैसों को लेकर भाई ने भाई की चाकू से हत्या! #NagpurNews #Crime #MurderCase #News

Nagpur शराब के पैसों को लेकर भाई ने भाई की चाकू से...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges