Published On : Sat, Mar 28th, 2020

Horoscope Today 28 March : वृष राशि में आ रहे हैं 2 ग्रह, मौज में बीतेगा इन राशियों का दिन

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 मार्च शनिवार को दो ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। आज ही शुभ ग्रह शुक्र अपनी राशि वृष में आ रहे हैं, इनके पीछे-पीछे चंद्रमा भी वृष में पहुंचने वाले हैं। ऐसे में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा बता रहे हैं सद्गुरु स्वामी आनंदजी…

आज आपका दिन मिला-जुला बीतने वाला है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में इज़ाफ़ा होगा पर किसी अपने से दिल को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध पर क़ाबू रखें। वाहन चलाने से यथासंभव बचकर रहें, घर में रहें और सतर्क रहें। किसी मित्र के तनाव से आपके माथे पर भी बल पड़ सकते हैं। पैरों में दर्द हो सकता है। परिवार के सदस्‍यों के स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ख्‍याल रखें। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
June 22 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 46,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज का समय सकारात्मक है। शारीरिक और मानसिक आराम मिलेगा। पुराने मित्रों से फ़ोन पर गप्‍पें मारने से आपको आनंद मिलेगा। लज़ीज़ भोजन का सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम दृष्टिगोचर हो रहा है। योग और ध्यान से बेहतर महसूस करेंगे। घर में तनाव से दूर रहने के लिए भजन-कीर्तन में समय बिताएं। भाग्‍य आज 86 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:समय का घूमता पहिया मिश्रित संकेत दे रहा है। बदहज़मी के कारण आपकी तबियत खराब हो सकती है और मन बेचैन हो सकता है। राजनीतिक रसूख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को मानसिक पीड़ा बेचैन करेगी। सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। रात तक कोई अच्छी खबर होठों पर मुस्कुराहट का सबब बनेगी। आज आपको परिवार के साथ रहकर घर पर वक्‍त बिताना चाहिए। भाग्‍य आज 72 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: वक्त का ये पन्ना ठंडी हवा की बयार की तरह नज़र आ रहा है। सुकून की खबर आएगी। प्रतिष्ठा चमकेगी। अनावश्यक चिंतन से दूरी बनाएं और मन को नकारात्‍मकता से दूर रखें। काम धंधे के इस वक्‍त नुकसान से आप कुछ समय के लिए परेशान हो सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। अच्‍छा समय भी जल्‍द आएगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

सिंह: समय का ये हिस्सा आनंददायक प्रतीत हो रहा है। आपको आत्मचिंतन से लाभ होगा। संतान को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बुजुर्गों के प्रति चिंता बढ़ेगी। आप इस वक्‍त घर पर हैं तो खाने पर क़ाबू रखें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। किसी पुराने मित्र से संपर्क मन को खुश कर देगा। भय नष्ट होगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कन्या: समय मिलाजुला है। पुराने निवेश में होने वाला नुकसान मन को परेशान कर सकता है। वहीं किसी पुराने मित्र से इस वक्‍त बात करने से आपके मन को सुकून मिल सकता है। मन को बेचैनी कम होगी और देह को आराम मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन कहीं न कहीं आपको शरीर में आलस्‍य लगेगा। इस वक्‍त आपको सबसे ज्‍यादा ध्‍यान अपनी सेहत पर ही देने की जरूरत है। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

तुला:इस वक्‍त आपकी जिंदगी की गाड़ी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। परिवार के साथ आनंद आएगा। किसी राजनीतिक मित्र से लाभ की संभावना बलवती होगी। कामेच्छा में इज़ाफ़ा होगा। किसी अच्छी खबर से मन गदगद होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा और इस वक्‍त कहीं से आपको निवेश में लाभ होने की खबर मिल सकती है। इससे आपके मन में प्रसन्‍नता रहेगी। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज आपका समय कुछ अनुकूल नहीं दिख रहा है। वाहन जहां तक कोई इमरजेंसी न हो इस वक्‍त न चलाएं। बेहतर होगा कि आराम फ़रमाएं। कुछ देर मौन रहें। फ़ोन पर बॉस की अनावश्यक बातों से परेशान न हों। तनावग्रस्त होकर नहीं, साक्षी भाव से स्थितियों का आकलन करें। वरना आपको इस वक्‍त परेशान होना पड़ सकता है। खुद को तनाव की बातों से दूर रखें और ईश्‍वर भक्ति में मन लगाएं। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।

धनु: समय का यह हिस्सा आपके लिए अनुकूल प्रतीत हो रहा है। कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी। घर बैठ कर भी ऑफ़िस के आंकड़े सुकून देंगे। सुख की तलाश बाहर नहीं, अंतर्मन में करें। चिड़चिड़ाहट से बचें। आज किसी से बिना वजह विवाद न करें और न ही बहस में पड़ें। बेहतर होगा कि मन को इस वक्‍त घर के जरूरी कामों में लगाएं। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

मकर: आपके वक्त की रेल पटरी पर अभी नहीं है। बेसिरपैर की चिन्ता आपको इस वक्‍त परेशान कर सकती है। बेहतर होगा कि मुश्किल के इस समय में अपने परिवार के लोगों से नकारात्‍मक बातें करने से अच्‍छा उनसे अच्‍छी-अच्‍छी बातें करें, ताकि उनके मन में सुकून आए। जिनसे सीधा सरोकार न होगा वो खबरें भी आपको इस वक्‍त हैरान करेंगी। शांत रहें। कुछ नया सीखने का प्रयास आपको ख़ास होने का अहसास कराएगा। भाग्‍य आज 71 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य कुछ नरम हो सकता है। पूरा परिवार आपके आसपास होगा, फिर भी मन बेचैन रहेगा। समझदारी इसी में है कि आप खुद को चिंताओं से दूर रखें और सब कुछ वक्‍त पर और भगवान पर छोड़ दें। हो सकता है कि कुछ खबरें आपको परेशान करें, लेकिन आप इनसे परेशान न हों और अपनी दिनचर्या का पालन करें। भगवान सबका भला करेंगे। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

मीन: आज का समय सकारात्मक होता दिख रहा है। माता-पिता की नर्म सेहत मन को परेशान कर सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके होठों पर मुस्‍कान ला सकती है। हर ख़बर आपके लिए नहीं हैं अतः कान को विराम दें और आनंद प्राप्त करें। किसी बात से घबराने और परेशान होने की जरूरज नहीं है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #engineering

नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md...

RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity #latestnews #news

RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity...

बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon

बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon

आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news

आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges