Published On : Tue, Jan 28th, 2020

Horoscope Today 28 January देखें शिव योग में किन-किन राशियों पर अधिक मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 जनवरी मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात शनि की राशि कुंभ में होगा। इस राशि से संचार करते हुए चंद्रमा कई राशियों के लिए शुभ मंगलकारी रहेंगे। इसके साथ ही आज शिव योग का शुभ फल भी कई राशियों को प्राप्त होगा। आपके लिए आज सितारे क्या कहते हैं, सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की…

आज दिन की शुभता का अनुपात अन्य दिनों की अपेक्षा में अधिक होगा। भगवान भोलेनाथ की कृपानुभूति आप महसूस कर सकते हैं। आज का लिया गया सफल निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता को अपने पक्ष में अवश्य रखें और अपने पुराने रुके पड़े कामों को आज फिर से शुरू कर सकते हैं। आज आपको धन के मामले में भी लाभ होता दिख रहा है। आज भाग्‍य 88 फीसदी आपके साथ है।

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज आपकी दिनचर्या काफी व्‍यस्‍त रहने वाली है। अर्थात् आज आपको अपने कार्य के अलावा कुछ और करने या सोचने का समय नहीं मिलेगा जो कि कहीं न कहीं आपके लिए एक दिशा निर्देशक का कार्य करेगा। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें। अपनी चीजों पर फोकस करेंगे तो अधिक फायदे में रहेंगे। दोस्‍तों के साथ वक्‍त बिताएं। मन हल्‍का होगा और सुकून मिलेगा। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: ग्रह-नक्षत्रों ने आज आपके लिए अनुकूल भाग्य लिखा है। दिन सुखमय व्यतीत होगा। कोई नई योजना पर भी आज काम कर सकते हैं और संभव है कि उसे क्रियान्वित भी करें। इससे आपको भविष्‍य में लाभ होता दिख रहा है। भोलेनाथ की कृपा से दांपत्‍य जीवन में आज बेहतर सामंजस्‍य स्‍थापित होगा और मिलकर आप दोनों सभी काम आसानी से निपटा लेंगे। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कर्क:आज के दिन सतर्क रहें, सावधान रहें। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। वाहन संभलकर और धीमी गति से चलाएं। चोट-चपेट से भी बचकर रहें। घर का कोई सदस्‍य भी आज बीमार पड़ सकता है। देखभाल की जरूरत है। आज रुपये-पैसे के मामलों से हो सके तो दूर रहें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

सिंह: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव होगा लेकिन साथ ही आमदनी में बढ़ोत्तरी आपके स्वभाव को संतुलित रखेगी। जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। आज आपको सुंदर वस्‍त्र और अच्‍छा भोजन प्राप्‍त होगा। कहीं से उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है। व्‍यापारियों के लिए भी लाभ योग बनते दिख रहे हैं। भाग्‍य आज 84 फीसदी साथ देगा।

कन्या:आज जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत प्राप्‍त हो सकते हैं। आलस्य त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। नौकरी पेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है। इसका लाभ आपको भविष्‍य में देखने को मिल सकता है। छात्रों को भी आज शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। ज्ञान में इज़ाफा होगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मन को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखें और शिव भक्ति के लिए थोड़ा समय निकालें, शिवजी की कृपा प्राप्त होगी। आपके लिए जीवन कुछ आसान हो जाएगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अपने आप को शिथिल महसूस करेंगे। आज दिनचर्या से हटकर कुछ करें जिससे आपको सुख का अनुभव होगा। आज किसी से ज्यादा बात भी न करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। दूसरों के ऊपर जल्‍दी भरोसा करना आपको भारी पड़ सकता है। जिसको दोस्‍त समझ रहे हों, वह शत्रु की भूमिका निभा सकता है। सावधान रहें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

धनु: आज कोई बड़ी योजना अथवा विचार आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा। जिससे आप लाभान्वित भी होंगे। आज पराक्रम के बल पर लाभ का योग है। प्रयत्‍न करते रहें, सफलता अवश्‍य ही आपके कदम चूमेगी। भाई-बहनों के बीच भी स्‍नेह बढ़ेगा और माता-पिता का साथ मिलेगा। हो सके तो आज आप शाम के वक्‍त मंदिर जाकर रुद्रावतार बजरंग बली को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। साढेसाती का प्रभाव भी कम होगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

मकर:आज धन से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी की जरूरत है। आपने किसी प्रकार का कर्ज अगर लिया हो, तो उसे उतारने का प्रयास करें। ऐसा करना आपके भविष्‍य के लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको बदलते मौसम से भी थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। सेहत के मामले में जोखिम ना लें। भाग्‍य 55 फीसदी तक साथ देगा।

कुंभ: आज के दिन का उपयोग सही दिशा में करना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा। जिन योजनाओं पर लंबे समय से काम करने के बारे में विचार कर रहे हैं, उन्‍हें आज धरातल पर लाने का वक्‍त आ गया है। सही दिशा में प्रयास करने पर सफलता का स्‍वाद चखने को मिल सकता है। शिव कृपा से भाग्‍य आज 95 फीसदी साथ देगा।

मीन: आज अनावश्यक खर्च से बचें और अचानक किसी के भी दबाव में न आएं। अन्यथा आप अपनी क्षमता के विपरीत कार्य करने लगेंगे जो कि आपके लिए प्रतिकूल स्थिति लेकर आ सकता है। आपको आज दूसरों के मामलों में भी बोलने से बचना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्‍यथा बिना वजह नुकसान आपका ही हो सकता है। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges