Published On : Sat, Dec 28th, 2019

Horoscope Today 28 December: साल का अंतिम शनिवार इन राशियों के लिए शानदार

Advertisement

मेष: चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए
दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-

आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग है। यात्रा मंगलमय रहेगी। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगी। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। भाग्य 80% साथ देगा।

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज भाग्य आपका साथ देगा। बीते दिन जिन लाभों से आप वंचित रह गए हैं, उन्हें पाने का समय आ गया है। धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण कर पाएंगे। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

मिथुन: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज शत्रुओं द्वारा रचे षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभाल कर रखें, आज कोई चीज गुम हो सकती है। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार कर लें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। भाग्य 50% साथ देगा।

कर्क: पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। नए कार्यों का आयोजन सफल होगा। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 72% साथ देगा।

सिंह: आज का दिन बेहद खास है। आज कुछ प्राप्ति का दिन है। रूका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही दे। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन हो सकता है। भाग्य 78% साथ देगा।

कन्या:प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन साथ देंगे। मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ होगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं। भाग्य 70% साथ देगा।

तुला: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। कोशिश करें की व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। नकारात्मक विचारों से भी दूर रहें। आंखों में तकलीफ हो सकती है। परिजनों के साथ खर्च के प्रसंग उपस्थित होंगे। भाग्य 60% साथ देगा।

वृश्चिक: पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। भाग्य 77% साथ देगा।

धनु: शेयर आदि में सोच-समझकर ही निवेश करें। जहां एक सही निर्णय करेगा आपको मालामाल वहीं एक गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकता है। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव ना हो, ध्यान रखें। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे। भाग्य 65% साथ देगा।

मकर: बीते दिनों के रूके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। अगर कहीं इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो समझें आपका कार्य बन गया। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी पेशावालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। भाग्य 75% साथ देगा।

कुंभ: मानसिक तनाव अनावश्यक खर्च दे सकता है। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, आप किसी पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, ध्यान रखें। संभव हो तो प्रवास टाल दें। योग व ध्यान से शांत रह सकते हैं। भाग्य 50% साथ देगा।

मीन: आज का दिन बेहद शुभ है। आज आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे। मनचाही मुराद पूरी होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। विदेश जाने के प्रयासरत लोगों के प्रयास सफल होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा।–

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement