Published On : Thu, Mar 26th, 2020

Horoscope Today, 26 March : चंद्र शुक्र के संयोग का सभी 12 राशियों पर प्रभाव जानें

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 मार्च गुरुवार को चंद्रमा शुक्र के साथ मेष राशि में संचार कर रहे हैं। राशि से पहले घर में हो रहे इन दो ग्रहों के संयोग से आपका दिन कैसा रहने वाला है जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…

आपके वक्त की रेल, आज पटरी पर नहीं है। आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं। कुछ नया सीखने का प्रयास आपको अद्भुत अहसास कराएगा। जीवनसाथी से प्रेम और तालमेब बढ़ेगा। भयभीत होकर नहीं, साक्षी भाव से स्थितियों का आकलन करना चाहिए।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज का दिन मिलाजुला यानी मिश्रित फलदायी है। मन में उलटे-सीधे विचार आकर आपको परेशान करेंगे। जिनसे सीधा सरोकार न होगा वो खबरें भी हैरान करेंगी। मांसपेशियों का दर्द कष्ट दे सकता है। कुछ देर मौन रहें। जो होता है उसे होने दें। अपने से अनुभवी और अधिकारी की सलाह और नाराजगी से निराश नहीं होना चाहिए।

मिथुन:आज सितारे आपके पक्ष में नहीं चल रहे हैं। मामूली रूप से स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी। नकारात्मक विचारों का त्याग करें। ध्यान रहे कि हर खांसी कोरोना नहीं होती, खान-पान में संयम रखें। तनाव ना लें, काम के बीच खान-पान का ध्यान रखें। प्रतिष्ठा में चमक आएगी।

Advertisement

कर्क: परिवार में माता-पिता की नाराजगी से दो-चार होना पड़ सकता है। संयम से काम लेना होगा। कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी। मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से बहस न करें। कामेच्छा बढ़ेगी। किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह: राशि स्वामी सूर्य की शुभ स्थिति से आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी। कुछ नई जानकारी मिल सकती है। परिवार के साथ आनंद आएगा। ध्यान और योग में मन लगाएं। मन से भय दूर होगा। जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

कन्या: राशि स्वामी बुध की आठवीं दृष्टि होने से आज का दिन मानसिक उलझन प्रदान करने वाला है। बेमतलब के विचार मन में आएंगे। इधर का उधर न करें। निरर्थक भयभीत होने से भय का विस्तार ही होगा, उन्मूलन नहीं, इस तथ्य को समझें। मन को बेचैनी, देह को आराम मिलेगा।

तुला: समय ठीक है। आत्मचिंतन से लाभ होगा। संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी। तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा। परिजनों के साथ मनोविनोद से आनंद प्राप्त होगा। देह को आराम और दिमाग को काम मिलेगा। प्रेम संबंध में जोश और उत्साह बढ़ेगा।

वृश्चिक: कालचक्र मिश्रित संकेत दे रहा है। मन बेचैन रहेगा। किसी पुराने मित्र के संपर्क से मन आनंदित होगा। अनावश्यक चिंतन से मन व्यथित रहेगा। काम धंधे पर क्षणिक रूप से उलटा असर हो सकता है। पुराने मित्रों से फोन पर बातें करने से आनंद में इजाफा, घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो आज मन हल्का होगा।

धनु: आज का दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। किसी की याद आएगी। हर खबर आपके लिए नहीं है, अतः कान को विराम दें। बढ़ते वजन का ध्यान रखें। व्यायाम जरूर करें। आनंद की तलाश घर के बाहर नहीं, अंतर्मन में करें।

मकर: स्वग्राही शनि आपको आध्यात्मिक बनाएगा। समय का पहिया अनुकूल दृष्टिगोचर हो रहा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन न ठीक होने का अहसास होगा। पूरा परिवार आपके आस पास होगा। शेयर बाजार में तेजी से मन शांत होगा। पुराने मित्रों से बात-चीत हो सकती है।

कुंभ: समय मिलाजुला रहेगा। सावधानी जरूरी है। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता। अनावश्यक मानसिक चिंता हो सकती है। किसी अपने की याद आएगी। आज इधर का उधर करने से बचें। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

मीन: समय उत्तम है। किसी मित्र की परेशानी से आप चिंतित हो सकते हैं। तनाव के बीच सुकून की खबर आएगी। किसी मित्र या परिचित से लाभ की संभावना बलवती होगी। नींद में कमी होगी। ध्यान और प्राणायाम से सुख मिलेगा।

Advertisement
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur #latestnews

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...

यवतमाल में उद्धव ठाकरे का भव्य स्वागत ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #vidharbh

यवतमाल में उद्धव ठाकरे का भव्य स्वागत ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #vidharbh

शहीद परिवारों को स्टाम्प शुल्क से राहत #nagpurnews #NewsUpdate #LatestNews #chandrashekharbawankule

शहीद परिवारों को स्टाम्प शुल्क से राहत #nagpurnews #NewsUpdate #LatestNews #chandrashekharbawankule

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges