मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) बुधवार 26 फरवरी को चंद्रमा दिन रात मीन राशि में होगा। इस राशि में चंद्रमा और शुक्र के संयोग का कई राशियों को लाभ मिलेगा। लेकिन बुध के अस्त होने की वजह से कई राशियों के लोग मानसिक परेशानी और कारोबार में उलझन का सामना कर सकते हैं। देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा।
आज दिन की शुभता का अनुपात अन्य दिनों की अपेक्षा में अधिक होगा। आज का लिया गया सफल निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता को अपने पक्ष में अवश्य लें। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में आज तेजी रहेगी, लाभ बढ़ेगा। भाग्य 85% तक साथ देगा।
वृषभ: आज के दिन की दिनचर्या व्यस्त दिनों में गिनी जाएगी। आज आपको अपने कार्य के अलावा कुछ और करने या सोचने के लिए भी समय नहीं मिलेगा जो की कहीं न कहीं आपके लिए एक दिशा निर्देशक का कार्य करेगा। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। भाग्य 80% तक साथ देगा।
मिथुन: ग्रह-नक्षत्रों ने आज आपके लिए अनुकूल भाग्य लिखा है। दिन सुखमय व्यतीत होगा। कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। विपरीत लिंगीय लोगों की तरफ आकर्षण रहेगा। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। भाग्य 82% तक साथ देगा।
कर्क:आज के दिन सतर्क रहें, सावधान रहें। घर में या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। चोट-चपेट से भी बच कर रहें। खानपान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आ सकते हैं। ऑफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक काम के चलते थकान अनुभव होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। भाग्य 62% तक साथ देगा।
सिंह: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव होगा लेकिन साथ ही आमदनी में बढ़ोतरी आपके स्वभाव को संतुलित रखेगी। जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। साथ ही कोई पुण्यकार्य होगा। आध्यात्मिक वृत्ति बढ़ेगी। भाग्य 78% तक साथ देगा।
कन्या: आज जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्त्रोत मिलेंगे। आलस्य त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भाग्य 78% साथ देगा।
तुला: आज आप उर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। ज्ञान में इजाफा होगा। निवेश समझदारी से करें, लाभ के योग हैं। प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। बिजनस करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद और सुख प्राप्त होगा। भाग्य 88% साथ देगा।
वृश्चिक: आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अपने आपको शिथिल महसूस करेंगे तो आज दिनचर्या से हटकर कुछ करें, जिससे आपको सुख का अनुभव हो। आज किसी से ज्यादा बात भी न करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक चिंतन से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य 65% साथ देगा।
धनु: आज किसी बड़ी योजना अथवा विचार आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिससे आप लाभान्वित भी होंगे। आज पराक्रम के बल पर लाभ का योग है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएं हैं। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्य 77% साथ देगा।
मकर: आज धन से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी की जरूरत है। पारिवारिक कर्ज अगर आपने लिया हो तो आज उसे उतारने का प्रयास करें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, व्यर्थ व्यय से बचें और व्यर्थ यात्रा भी हो सकती है। आज अच्छा बुरा जो कुछ भी होगा वह आपके निर्णय और बौद्धि क्षमता पर निर्भर होगा। भाग्य आपका 65% साथ देगा।
कुंभ: आज आपके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है। आज के दिन का उपयोग सही दिशा में करना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। भाग्य आज आपका 85% साथ देगा।
मीन: आज अनवाश्यक खर्च व अचानक किसी के भी दबाव में न आएं अन्यथा आप अपनी क्षमता के विपरीत कार्य करने लगेंगे जो कि आपके लिए प्रतिकूल स्थिति लेकर आ सकता है। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आज सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा अथवा कार्य करें। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी। भाग्य आपका 82% साथ देगा।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





