Published On : Sat, Jul 25th, 2020

Horoscope Today, 25 July 2020 Aaj Ka Rashifal : ग्रहों का अनोखा संयोग, देखें जुलाई का अंतिम शनिवार कैसा बीतेगा

Advertisement

Horoscope Today आज का राशिफल 25 जुलाई दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में हो रहा है जहां चंद्रमा पर मंगल की सीधी नजर रहेगी। चंद्र मंगल दृष्टि योग के साथ ही आज गुरु और चंद्रमा के बीच भी शुभ योग बन रहा है। ग्रहों के इस अनोखे संयोग में जुलाई का अंतिम शनिवार किन-किन राशियों के लिए कल्याणकारी रहेगा देखिए….

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ अपने निजी और प्रफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलना होगा। आज आपको जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान की ओर से किसी प्रकार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। आज शाम को कोई रुका कार्य बन सकता है। आज रात का समय प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी से बीतेगा। आज आपको 67 फीसदी भाग्‍य का साथ मिलेगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज का दिन आपके लिए संतोष और शांति देने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के काम पूरे होंगे। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। आज आपको कोई नया अनुबंध या अवसर मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात के वक्‍त कुछ अनचाहे लोगों से मिलना हो सकता है तो इस वजह से आपका मूड चौपट हो सकता है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है। राशि स्‍वामी की उग्रता के कारण आपकी कोई कीमती चीज चोरी हो सकती है या फिर कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आपको घर से बाहर जाने से पहले सोचविचार कर लेना चाहिए कि जरूरी हो तो ही जाएं। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज आपके राशि स्‍वामी चंद्र आपका साथ दे रहे हैं जिससे आपका भाग्योदय हो रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है और मान प्रतिष्‍ठा भी प्राप्त होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। आज भाग्‍य 88 फीसदी साथ देगा।

सिंह: राशि स्‍वामी सूर्य मित्र राशि कर्क में बैठकर शुभ संयोग बना रहे हैं। आज आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में मेहनत के अनुसार अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आंखों में तकलीफ होने की आशंका है, ध्यान रखें। विरोधियों से आज चिंता की जरूरत नहीं है, यह खुद ही कमजोर रहेंगे। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

कन्या: राशि स्‍वामी बुध आपको बुद्धि और चतुराई से रोजगार और व्‍यापार में लाभ दिला रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ कार्यों में धन का व्यय होगा जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शाम का वक्‍त मित्रों के साथ मौज-मस्‍ती में बीतेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज का दिन आपके लिए शुभ है। घर का माहौल भी अच्‍छा रहेगा, सुबह से ही उत्साहित रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल होने से राहत महसूस कर सकते हैं। कहीं से धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है, परिस्थितियों पर नजर रखें। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी जबकि विरोधियों का पक्ष कमजोर रहेगा। दांपत्‍य जीवन में भी मिठास बढ़ेगी और संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं है। सेहत के मामले में किसी तरह का जोखिम ना लें, सेहत में नरमी महसूस करेंगे। जो लोग बीमार हैं उन्हें चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। आर्थिक मामलों में भी आज दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, संभव हो तो कोई बड़ा आर्थिक फैसला आज टालें। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखेंगे तो इसका अनुकूल असर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नजर आएगा। आज भाग्‍य 55 फीसदी तक साथ देगा।

धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके विरोधी भी आपकी योग्यता और क्षमता की तारीफ कर सकते हैं। अधिकारियों से तालमेल कार्यक्षेत्र में आनंद प्रदान करेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम आज बनेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार और लाभ भी मिल सकता है। आज शाम किसी आनंद उत्सव में भाग ले सकते हैं, अगर बाहर नहीं जाएंगे तो घर पर भी कोई कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्‍त होने से आपका मूड हैप्‍पी-हैप्‍पी रहेगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

मकर: आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, कुछ अटके काम भी आज बनेंगे। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में उलझ सकते हैं, इनसे बचें, नहीं तो छवि खराब होगी। रात में किसी मित्र या संबंधी से बात-चीत कर आपा आनंदित हो सकते हैं। किसी मेहमान के आने का भी योग है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज आपके सितारे आपका साथ कुछ कम दे रहे हैं। आपके काम में रुकावट आ सकती है और सेहत भी थोड़ी नरम रह सकती है। किसी से अकारण वाद-विवाद का योग है, ऐसे में वाणी और व्यवहार संयमित रखें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें, नुकसान का योग है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना हो सकता है। आज भाग्‍य 88 फीसदी साथ देगा।

मीन: आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन हो सके तो टालें, रिश्ते में परेशानी आ सकती है। आज धर्म-कर्म और पुण्य कार्यों पर धन व्यय हो सकता है। अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी का पूरा ध्यान रखें, जोखिए लेना कष्टकारी हो सकता है। कीमती सामानों का ख्याल रखें, खोने या चोरी होने का योग बना हुआ है। भाग्‍य 50 फीसदी तक साथ देगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges