Published On : Wed, Dec 25th, 2019

Horoscope Today 25 December 2019: 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इनका क्रिसमस मजेदार

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा और बुध दोनों ही ग्रह वृश्चिक राशि में शाम के समय पहुंचने वाले हैं। आज ही मंगल का गोचर भी वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। ग्रहों के इस बड़े बदलाव का आपकी राशि पर क्या असर होगा। देखें सितारे किन-किन राशि वालों के लिए क्रिसमस का दिन बना रहे हैं मजेदार सबसे पहले देखिए मेष राशि…

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। हो सके तो लंबी दूरी की यात्रा टाल दें। खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद और व्यर्थ व्यय से बचें। भाग्य 60% साथ देगा।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए प्रयास सफल होगा। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। नए अवसर आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

मिथुन: आज का दिन उन्नति दायक है। पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। कम प्रयास में ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। भाग्‍य आज 85% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन देखेने को मिलेगा। परिस्थितयां आपका साथ देंगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। भाग्‍य आज 80% साथ देगा।

सिंह: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं। वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। जोखिम वाले काम आज ना करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी बात को लेकर आपका मन अशांत रह सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

कन्या: आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार से संबंधित यात्रा सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाग्य 80% साथ देगा।

तुला: प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। यश, मान और सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

वृश्चिक: समस्याएं आज सुलझने लगेंगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। कारोबार में बेहतरी आएगी। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। घर में सुख-शांति रहेगी। भाग्य 72% साथ देगा।

धनु: पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें, दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद ना हो, ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। भाग्य 65% साथ देगा।

मकर: आज मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग हैं। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। कार्यों की पूर्णता और जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। भाग्य 80% साथ देगा।

कुंभ: आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके काम भी आज पूरा करने का प्रयास करेंगे। यात्रा सुखद रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य 82% साथ देगा।

मीन: भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है। अध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन व्यय होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। भाग्य 78% साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.