Published On : Thu, Sep 24th, 2020

Horoscope Today, 24 september 2020 Aaj Ka Rashifal : धनु राशि में गजकेसरी योग, जानें दिन कैसा बीतेगा आपका

Advertisement

मेष:
24 सितंबर दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात धनु राशि में होगा। इस राशि में गुरु के साथ चंद्रमा का संयोग होने से शुभ गजकेसरी योग बनेगा। इस ग्रह दशा में मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ फलदायी है। मिथुन राशि वालों के लिए भी कुछ मामलों में दिन शुभ है। आपके लिए दिन कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे…

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा और आपको लाभ मिलेगा। आज आपके रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी और आपको निवेश में लाभ होगा। परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा और आपको खुशी की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर आज जाने का कार्यक्रम बन सकता है और आपको इसमें प्रसन्‍नता मिलेगी। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। आज आपका भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ:
आज आपके राशि स्‍वामी शुक्र के प्रभाव से आपको लाभ प्राप्‍त होगा और मन प्रसन्‍न रहेगा। मान-सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा में भी इजाफा होगा और अपनों से सुकून प्राप्‍त होगी। कहीं से कोई अच्‍छी खबर आपके कानों तक पहुंच सकती है और आपके मन में शांति रहेगी। सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ होगा। धन के मामले में आज आपको मुनाफा होने की पूरी उम्‍मीद है। खोई वस्‍तु आज मिल सकती है। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपको एक तरफ से लाभ होगा और दूसरी तरफ से किसी मामले में हानि भी हो सकती है। किसी वजह से शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। माता को कष्ट कर सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें। अकारण ही मन में अशांति रहेगी और खानेपीने का मन नहीं करेगा। आज भाग्‍य 50 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क:
आज का दिन आपका शांति से गुजरेगा। पिछले कुछ समय से चला आ रहा तनाव आज समाप्‍त हो जाएगा। परिवार के लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और लोगों को खुशी मिलेगी। आज ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और कोर्ट कचहरी में भी विजय प्राप्‍त होगी। आज का दिन खुशी और सम्‍मान से कटेगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आज ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको व्‍यापार में विस्‍तार मिल सकता है और अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ होकर कोष में वृद्धि होगी। परिवार के लोग हर मौके पर आपके साथ खड़े रहेंगे और आपकी बात को भी मानेंगे। सांय के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

कन्या:
आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल ऊंचा रहेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। महान पुरुषों के सहयोग से शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से किसी प्रकार का वैर भाव दूर करने का दिन है, लाभ उठाएं और हर प्रकार की पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

तुला:
आपकी राशि के स्‍वामी शुक्र इस वक्‍त शुभ भाव में चल रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात में किसी मांगलिक कार्य में जाने का अवसर प्राप्‍त होगा। किसी महान व्‍यक्ति से आपकी मुलाकात होगी और आपको प्रसन्‍नता का अनुभव होगा। आज भाग्‍य 84 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज का दिन काफी व्‍यस्‍त होगा, लेकिन आप तनाव मुक्‍त होकर अपने सभी कार्यों को निपटाएंगे। आज के दिन बेहतर होगा कि किसी के साथ विवाद में न पड़ें और अपने कार्य को पूरा करने पर फोकस करें। आज आपको स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है। खानपान में विशेष सावधानी बरतें अन्‍यथा नुकसान आपका ही होगा। आज भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।

धनु:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा परेशान करने वाला हो सकता है। व्यर्थ व्यय होगा और पत्नी को कष्ट हो सकता है। किसी दूर या फिर नजदीक की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। तुला राशि का चन्द्रमा सांय काल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा। आपको आज किसी डील को साइन करने से लाभ हो सकता है। परिवार के मामले में भी आज आपको सुकून मिल सकता है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

मकर:
आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। एकादश आय भाव में चन्द्र भूमि, ज़मीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातक और व्‍यापारियों के लिए भी आज का दिन बेहद खास है। उन्‍हें आज के दिन पुराने निवेश से लाभ प्राप्‍त हो सकता है और वहीं कुछ मामलों में कार्य पूर्ण होने का भी दिन है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:
आपके राशि स्‍वामी शनि के शुभ संयोग से आज आपको लाभ प्राप्‍त होने की पूर्ण संभावना है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। शत्रु व प्रतिद्वंद्वी पक्ष पराजित होंगे। समय का लाभ उठाएं। आज का दिन आपको शुभ परिणाम देगा। किसी अपने के सहयोग से आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होगा और आपको संपत्ति की भी प्राप्ति होगी। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

मीन:
आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आज आपको उत्‍तम संपत्ति का लाभ होगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। आज आपका काफी समय से रुका पड़ा काम बन सकता है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges