Published On : Tue, Mar 24th, 2020

Horoscope Today 24 March 2020 Rashifal: मीन में आकर चंद्रमा इन राशियों को देगा बेहद शुभ फल

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) आज चंद्रमा का दिन और रात संचार मीन राशि में हो रहा है। वहीं दोपहर में शुक्‍ल योग ओर नाग करण योग लग रहे हैं। इन स्थितियों में किन राशियों को होगी हानि और किन्‍हें नुकसान, जानिए ऐस्‍ट्रॉलजर आनंद जौहरी से…

समय का पहिया इस वक्‍त आपके अनुकूल नहीं है। वाहन चलाने से बचें। सावधानी ज़रूरी है। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। ध्यान और योग में मन लगाएं। आज का लिया गया सफल निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता को अपने पक्ष में अवश्य लें। आज आपका दिन कुल मिलाकर मिला-जुला बीतेगा। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: आज कालचक्र आपके लिए मिलाजुला संकेत दे रहा है। किसी पुराने मित्र से संपर्क होने से आज मन मस्‍त रहेगा। अनावश्यक चिंतन से दूरी बनाएं। काम धंधे पर क्षणिक रूप से उलटा असर हो सकता है। निवेश में हानि से कष्ट होगा। आज आपको अपने कार्य के अलावा कुछ और करने या सोचने का समय नहीं मिलेगा जो कि कहीं न कहीं आपके लिए एक दिशा निर्देशक का कार्य करेगा। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: आज का समय मिश्रित है। नए रसूखदारों से जान-पहचान बढ़ेगी और दूरगामी लाभ का योग निर्मित होगा। पीठ और कमर में कष्ट के साथ मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। प्रतिष्ठा में चमक आएगी। ग्रह-नक्षत्रों के अनुकूल होने से दिन सुखमय व्यतीत होगा। कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज आपका भय नष्ट होगा। अनावश्यक मानसिक चिन्ता हो सकती है। किसी अपने की याद आएगी। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। जीवनसाथी से बहस न करें। आज के दिन सतर्क रहें, सावधान रहें। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, चोट-चपेट से भी बच कर रहें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

सिंह: समय उत्तम है। देह को आराम और दिमाग को काम मिलेगा। पुराने मित्रों से फ़ोन पर ही बातें होंगी। किसी मित्र के तनाव से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। तनाव के बीच सुकून की खबर आएगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव होगा लेकिन साथ ही आमदनी में बढ़ोत्तरी आपके स्वभाव को संतुलित रखेगी, जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

कन्या: समय मिश्रित है। बेसिरपैर की चिन्ता परेशान करेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन न ठीक होने का अहसास होगा। पूरा परिवार आपके आसपास होगा। सुख की तलाश बाहर नहीं, भीतर करें। आज जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्त्रोत मिलेंगे। आलस्य त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

तुला: समय मिलाजुला है। पुराने निवेश में क्षति मन को परेशान कर सकती है। नए निवेश के ख्‍याल से भी उलझन होगी। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क अंतर्मन को सुख प्रदान करेगा। मन को बेचैनी हो सकती है। देह को आराम मिलेगा। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। ज्ञान में इज़ाफा होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: समय प्रतिकूल है। वाहन न चलाएं। बेहतर होगा कि आराम फ़रमाएं। कुछ देर मौन रहें। आज इधर का उधर करने से बचें। जो होता है उसे होने दें। बॉस की खिटपिट से व्यथित न हों। आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अपने आप को शिथिल महसूस करेंगे तो आज दिनचर्या से हटकर कुछ करें जिससे आपको सुख का अनुभव हो, आज किसी से ज्यादा बात भी न करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

धनु: आज परिवार के साथ आनंद आएगा। किसी राजनीतिक मित्र से लाभ की संभावना बलवती होगी। कामेच्छा बढ़ेगी। किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न होगा। आज कोई बड़ी योजना अथवा विचार आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिससे आप लाभान्वित भी होंगे, क्योंकि आज पराक्रम के बल पर लाभ का योग है। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

मकर:आपके वक्त की रेल पटरी पर नहीं है। अतएव शांत रहें। कुछ नया सीखने का प्रयास आपको ख़ास होने का अहसास कराएगा। मां-पिता के अनावश्यक भय से उलझन होगी। कोई अच्छी खबर मन को गगुदाएगी। आज धन से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी की जरूरत है, पारिवारिक कर्ज अगर आपने लिया हो, तो आज उसे उतारने का प्रयास करें। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज आप बिना वजह परेशान हो सकते हें। निरर्थक भयभीत होने से भय का विस्तार ही होगा, उन्मूलन नहीं। इस तथ्य को समझें। ज्येष्ठ परिजनों से गप्‍प मारने में आनंद आएगा। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है, तो आज के दिन का उपयोग सही दिशा में करना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा। लेकिन मन को नकारात्‍मक ऊर्जा से दूर रखें। भाग्‍य आज 58 फीसदी साथ देगा।

मीन: समय ठीक है। आत्मचिंतन से लाभ होगा। संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी। तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मन गुदगुदाएगी। किसी की याद आएगी। बढ़ते वजन का ध्यान रखें। वर्जिश ज़रूरी है। आज अनवाश्यक खर्च व अचानक किसी के भी दबाव में न आएं। अन्यथा आप अपनी क्षमता के विपरीत कार्य करने लगेंगे जो कि आपके लिए प्रतिकूल स्थिति लेकर आ सकता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.