Published On : Mon, Feb 24th, 2020

Horoscope Today, 24 February 2020 :आर्थिक मामलों में मिथुन के अलावा 4 राशियों के लोग रहेंगे भग्यशाली

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) सोमवार 24 फरवरी को कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बना रहेगा। इस ग्रह योग से मिथुन राशि वालों को धन का लाभ मिल सकता है। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष राशि वालों को लंबे अरसे से जिसका इंतजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण होगी। मन में उत्साह एवं लोगों का सहयोग के कारण सभी कार्य बनेंगे। भाग्य आपका प्रबल रहेगा, जो भी काम करेंगे उनमें परिश्रम के अनुपात में लाभ दोगुना रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल तेजी से बढ़ेगा। भाग्य 97% तक साथ देगा।

वृषभ: आज अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान करेगा। दूर की यात्रा से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। अजनबियों से मेल-जोल न करें। संतानों के विषय में चिंता हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। भाग्य 60% साथ देगा।

मिथुन: स्वास्थ्य से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं, खान-पान का ध्यान रखें। धन प्राप्ति के लिए आज शुभ दिन है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। भाग्य 79% साथ देगा।

Advertisement

कर्क:आज के दिन सकारात्मक सूचनाएं प्राप्त होंगी। जिसके कारण आपको धन लाभ अगले कुछ दिनों में प्राप्त होगा। कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदाधिकारियों के सहयोग से पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। भाग्य 72% साथ देगा।

सिंह: भाग्य आज आपका साथ देगा। शेयर आदि में निवेश कारगर सिद्ध होगा। प्रियजनों से मुलाकात के कारण मन प्रफुल्लित हेागा। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग होगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 85% साथ देगा।

कन्या:प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं साझेदारी में लाभ का योग होगा। करियर में विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करने वाला दिन है। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। भाग्य 82% तक साथ देगा।

तुला: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबियों से दूर रहें। कोई प्रिय चीज खो सकती है। संघर्षपूर्ण दिन की संभावना है, अतः सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। आपके वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा न हो, ध्यान रखें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। आंख में पीड़ा हो सकती है। भाग्य 50% साथ देगा।

वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन है। व्यावसयियों को धन लाभ होगा। नौकरी पेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी, दिन सकारात्मक उर्जा से भरपूर है। लगनशीलता एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। भाग्य 88% तक साथ देगा।

धनु: आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। आज समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को आज बाहर निकालने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करना शुभ रहेगा। भाग्य 59% साथ देगा।

मकर: आज चुनौतियां आपको दावत देती दिखाई दे रही हैं, अतः सोच-समझकर ही विवेकपूर्ण कार्य व्यवहार करें। अनावश्यक वार्तालाप से बचें। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। जोखिम से बचकर रहें। भाग्य 59% साथ देगा।

कुंभ: आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। कामकाज क्षेत्र में लोगों का सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी। दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग हैं। उत्तम भोजन और वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। भाग्य 82% साथ देगा।

मीन: जीवनसाथी के सहयोग के कारण दिन सुखद व्यतीत होगा। कहीं से कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसे लेकर आपके मन में उत्साह बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस प्रगाढ़ बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.