Published On : Mon, Mar 23rd, 2020

Horoscope Today, 23 March 2020 : देखें, सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कितना भाग्यशाली

Advertisement

मेष: Horoscope Today आज का राशिफल 23 मार्च सोमवार को चंद्रमा का संचार कुंभ और मीन राशि में होने जा रहा है। इन दो राशियों से गुजरते हुए चंद्रमा किन-किन राशियों को शुभ लाभ देने जा रहे हैं जानिए पंडित राकेश झा से…

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए उम्मीद और उत्साह लेकर आया है। आज आप सकारात्मक सोच और भरपूर ऊर्जा से घर ही नहीं कार्यक्षेत्र संबंधी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी आज उत्साह और प्रेम बना रहेगा। दूर रह रहे मित्रों और संबंधियों से संपर्क हो सकता है। आज जरूरी खरीदारी भी करेंगे। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ: आज सितारों की ऐसी स्थिति बनी है जो ना केवल कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा है बल्कि आर्थिक मामलों में भी लाभ देने वाला है। आज आप उचित आर्थिक फैसले लेकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दिन की अपेक्षा शाम का समय आर्थिक पक्ष से अधिक अनुकूल है। बच्चों के साथ रोमांचक पल बिताएंगे। दिन रोमांटिक बीतेगा। भाग्य 99 प्रतिशत तक साथ दे रह है।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त करेंगे। पिता और पिता तुल्य व्यक्ति से आशीर्वाद प्राप्त करें, महत्वपूर्ण कार्यों में इनसे सलाह लें। सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता बढ़ेगी। शुभ कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Advertisement

कर्क: आज दिन भर आपका मन किसी उलझन और सोच में डूबा रह सकता है। शाम के बाद का समय आपके लिए पॉजिटिविटी लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। यात्रा का विचार कर रहे हैं तो आज टाल दें। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी है, अन्यथा विवाद हो सकता है। साझेदारों और सहकर्मियों को लेकर मन खिन्न हो सकता है। शाम के समय मन अकारण ही उचाट हो सकता है। म्यूजिक थैरेपी का लाभ लें, ध्यान और योग भी कर सकते हैं। कहीं यात्रा की योजना बनते-बनते टाल सकती है। भाग्य 61 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या: आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि से छठे और सातवें घर में होने जा रहा है। संभव है कि पारिवारिक जीवन में पहले तकरार फिर प्यार बेशुमार होगा। आपकी सोच की दिशा सामान्य से अलग होगी। लेखन और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। आज आप कुछ चटोरे भी हो सकते हैं, सेहत का ध्यान रखते हुए भोजन करें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देता दिख रहा है।

तुला: आज संतान पक्ष से खुशी मिलेगा। पढ़ने-लिखने में छात्रों की रुचि रहेगी। रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। जो प्रेमी दूर रह रहे हैं उनके बीच संचार माध्यम से संपर्क हो सकता है। शुभ कार्यों में धन का खर्च होगा। शाम से थकान और मानसिक दबाव महसूस करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: आपका आत्मबल आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहेंगे। मित्रों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधा के साधनों पर धन खर्च होगा। बच्चों को लेकर आप कुछ प्लानिंग कर सकते हैं, जो इनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित हो सकता है। शाम से आपका मिजाज कुछ ज्यादा रोमांटिक हो सकता है। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु: पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। रुचिकर भोजन मिल सकता है। बड़े भाइयों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार और नौकरी में लाभ और प्रभाव बढ़ेगा। शाम के समय कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। भाग्य 66 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर: वाणी प्रभावशाली और व्यवहार में आत्मविश्वास झलकेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में लाभ सामान्य रहेगा। धन निवेश करना चाह रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। सगे-संबंधियों से संपर्क और सहयोग मिलेगा। भाग्य 71 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ: आपकी राशि से जाते हुए चंद्रमा आपके मन में उथल-पुथल मचाएंगे। काम-काम में मन कम लगेगा। वाणी की चतुराई से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रूप उत्साहवर्धक रहेगा। परिवार में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन: दिन का पहला भाग कुछ उलझन और परेशानी देगा लेकिन दोपहर बाद से स्थिति बेहतर होती जाएगी। सेहत का ध्यान रखें,खान-पान में संतुलन जरूरी है। यात्रा की योजना बना रहें तो आज टाल देना चाहिए। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। भाग्य 61 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.