Published On : Tue, Sep 22nd, 2020

Horoscope Today, 22 September 2020 Aaj Ka Rashifal : जान‍िए आज क‍िन राश‍ियों की क‍िस्‍मत में है शुभ-लाभ?

Advertisement

मेष:
Horoscope Today आज का राशिफल 22 सितंबर दिन मंगलवार कई राश‍ियों के ल‍िए शुभ है। कुछ को नौकरी में लाभ होगा तो कुछ को व्‍यवसाय में। तो आइए जानते हैं क‍ि आज का दिन कैसा रहने वाला है सबसे पहले बात मेष राश‍ि की….

पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। राशि का स्वामी मंगल-पापग्रहों की संगति में है। आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ:
आज का दिन संतोष और शांत‍ि का है। आज राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 65प्रत‍िशत

मिथुन:
राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 69 प्रत‍िशत

Advertisement

Video: अनसुलझी पहेली है पारलौक‍िक शक्तियों वाला रहस्‍यमयी कैलाश मंद‍िर

कर्क:
चंद्रमा पंचम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 94 प्रत‍िशत

सिंह:
राशी का स्वामी सूर्य कन्या राशि द्वितीय धन भाव में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने का योग बन रहा है। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत

कन्या:
राशि स्वामी बुध द्वितीय कोष वृद्धि कर रहा है रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 95 प्रत‍िशत

तुला:
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियों में वृद्धि होगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का भी सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर अग्रसर होंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 91 प्रत‍िशत

वृश्चिक:
आपकी राशि पर शनि की स्थिति तृतीय पराक्रम भाव में हो गई है। फलस्वरूप कुछ आंतर‍िक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्‍टर इस विषय में सलाह- मशवरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना-फिरना काफी ज्यादा हो गया है। बेहतर होगा क‍ि आप आराम करें। भाग्‍य स्‍कोर : 59 प्रत‍िशत

धनु:
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन-सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्‍त हो सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यंत सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। क‍िसी के साथ यादगार मुलाकात का भी योग है। भाग्‍य स्‍कोर : 93 प्रत‍िशत

5सौ साल से भी ज्‍यादा पुरानी यह प्राकृतिक ममी, बढ़ते हैं इसके बाल-नाखून, वैज्ञानिकों ने कहा चमत्‍कारी

मकर:
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े-विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 97 प्रत‍िशत

कुंभ:
आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि उदय चल रहा है। अतः निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशाकारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और वाद-विवाद से बचें। भाग्‍य स्‍कोर : 64 प्रत‍िशत

मीन:
आज का दिन पुत्र-पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्‍य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें। संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj Roshan

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka #parlour #crime #newsupdate

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...

₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges