Published On : Tue, Jun 2nd, 2020

Horoscope Today, 2 June 2020 Aaj Ka Rashifal : मेष राशि पर चंद्रमा की नजर, देखें किस राशि पर कैसा असर

Advertisement

मेष: Horoscope Today, आज का राशिफल 2 जून मंगल को चंद्रमा दोपहर में कन्या राशि से शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं जहां से इनकी सीधी नजर मेष राशि पर रहेगी। चंद्रमा का यह संचार मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद रह सकता है जबकि तुला राशि वाले कुछ परेशान दिखेंगे। सितारों की स्थिति का राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव देखें विस्तार से… मेष राशि पर चंद्रमा की नजर रहने से आज घरेलू उपयोग की चीजों की खरीदारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ और खुशी मिल सकती है। व्यावसयियों को धन लाभ मिलेगा। नौकरी पेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। दिन सकारात्मक उर्जा से भरपूर है। भाग्य 75% तक साथ देगा।

वृषभ: आज मिश्रित प्रभाव वाला दिन है। आज समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और मास्क लगाकर ही घर से निकलें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे। भाग्य 60% साथ देगा।

मिथुन: अष्टम भाव में गुरू से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज चुनौतियां आपको दावत देती दिखाई दे रही हैं, अतः सोच-समझकर ही विवेकपूर्ण कार्य व्यवहार करें। अनावश्यक वार्तालाप से बचें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। भाग्य 55% साथ देगा।

कर्क: आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। कामकाज क्षेत्र में लोगों का सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी। दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में की गई मेहनत सार्थक होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

Advertisement

सिंह: तृतीय भाव का चंद्रमा और एकादश घर में मिथुन राशि का राहु आज प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। लाइफ पार्टनर के सहयोग के कारण दिन सुखद व्यतीत होगा। कहीं से कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसे लेकर आपके मन में उत्साह बना रहेगा। भाग्य 80% साथ देगा।

कन्या:द्वितीय भाव में चंद्रमा शुभ व्यय, कीर्ति की वृद्धिकारक है। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। भाग्य 82% साथ देगा।

तुला: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान करेगा। दूर की यात्रा करने से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। अजनबियों से मेल-जोल न करें और सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। खान-पान में संमय बरतें। भाग्य 65% साथ देगा।

वृश्चिक:द्वितीय व्यय भाव में चंद्रमा होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। लंबे अरसे से जिसका आपको इंतजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण होगी। मन में उत्साह एवं लोगों का सहयोग के कारण सभी कार्य बनेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। भाग्य 88% साथ देगा।

धनु: देवगुरू मकर राशि पर और चंद्रमा एकादश आय स्थान में चल रहे हैं अतः आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। आज के दिन सकारात्मक सूचनाएं प्राप्त होंगी। जिसके कारण आपको धन लाभ अगले कुछ दिनों में प्राप्त होगा। कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग्य 80% साथ देगा।

मकर: आपकी राशि से षष्ठम राहु और राशि का स्वामी शनि जन्म स्थान घर में होने के कारण व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। भाग्य आज आपका साथ देगा। शेयर आदि में निवेश कारगर सिद्ध होगा। प्रियजनों से मुलाकात के कारण मन प्रफुल्लित हेागा। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे। भाग्य 85% साथ देगा।

कुंभ: आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबियों से दूर रहें और सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान रखें। कोई प्रिय चीज खो सकती है, ध्यान रखें। संघर्षपूर्ण दिन की संभावनाएं हैं, अतः सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। झगड़ा विवाद से बचें। खान-पान पर संयम रखें। भाग्य 75% साथ देगा।

मीन: लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं साझेदारी में लाभ का योग बन रहा है। करियर में विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करने वाला दिन है। भाग्य 88% साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.