Published On : Thu, Mar 19th, 2020

Horoscope Today, 19 March Rashifal : शनि और चंद्रमा का योग, तुला राशि को मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 मार्च गुरुवार को चंद्रमा का संचार मकर राशि में शनि के साथ हो रहा है। तुला राशि वालों के लिए यह स्थिति बहुत ही लाभप्रद और सुखद है। लेकिन आज कई और भी राशियां हैं जिन्हें ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिल रहा है। देखिए आपके लिए आज का दिन क्या लेकर आया है।

आज आपकी राशि के स्वामी मंगल शुभ स्थिति में चल रहे हैं जिसका लाभ पूरे दिन मिलता रहेगा। स्वास्थ्य और मन दोनों की अनुकूलता से क्षमता से बढ़कर काम कर पाएंगे। किस्मत पूरा साथ देगी। नौकरी में अपने से जूनियर के साथ विवाद न करें, तकलीफ हो सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। भाग्य चक्र में आपको 83 प्रतिशत नंबर मिल रहा है यानी स्कोर कल से बेहतर है।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: चंद्रमा का संचार आपकी राशि से भाग्य स्थान में होने से आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। कुछ दान-पुण्य का काम कर सकते हैं। परिवार में पिता और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिल रहा है, शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। परिवार में आनंद प्राप्त करेंगे। भाग्य चक्र में आपको 89 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

मिथुन: राशि से आठवें घर में शनि के संग चल रहे चंद्रमा आज आपको संयमित रहकर काम करने के लिए कह रहा है। अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। मेहनत और लगन पूर्वक कार्य करने से आज आपको अच्छी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। प्रभावशाली और प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हो सकती है। मन आनंदित होगा। भाग्य चक्र में आपको 79 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

Advertisement

कर्क:आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आज शनि के साथ मकर राशि में चल रहे हैं। नौकरी व्यवसाय में साझेदारों और मित्रों से तालमेल बनाए रखने से फायदा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और विरोधी भी आज शांत रहेंगे। पारिवारिक जीवन में अकारण ही तनाव रह सकता है। विचारों के घोड़े से उतरकर संयम से काम लेंगे तो दिन अनुकूल प्रतीत होगा। नौकरी में जूनियर्स से पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य चक्र में आपको 67 प्रतिशत नंबर मिल रहा है, यानी कल के मुकाबले आपके सितारे कुछ कमजोर हैं।

सिंह: राशि से छठे घर का चंद्रमा आज आपकी बुद्धि और कल्पनाशक्ति को ऊंचाई दे रहा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पढ़ने-लिखने में छात्रों की रुचि रहेगी। विरोधी और ईर्ष्या करने वाले लोग भी आज आपकी तारीफ कर सकते हैं। छोटी बहन, मौसी, और मामा पक्ष से लाभ और सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। घरेलू उपयोग की चीजें खरीद सकते हैं। करेला, नीम, गिलोई, जामुन का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। भाग्य चक्र में आपको 83 प्रतिशत अंक मिल रहा है।

कन्या: आज आपको अपने काम से काम रखना चाहिए, ज्यादा सामाजिक और व्यवहारिक होना कष्ट दे सकता है। अपनी बुद्धि से काम लें। किसी से विवाद होने की आशंका है, वाणी को संयमित रखिए। नौकरी व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अच्छी रहेगी। भाग्य चक्र में आपको 58 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

तुला: आज आपकी किस्मत का सितारा चमक रहा है। जो लोग नौकरी की तलाश में लगे हुए हैं उन्हें कुछ सकारात्मक सूचना मिल सकती है। आपकी कोई चाहत और मनोकामना पूरी हो सकती है। परिवार को लोग आपकी बातों को मानेंगे, सम्मान मिलेगा। नौकरी में अधिकारी और सहकर्मी जरूरत के अनुरूप सहयोग करेंगे। मातृ पक्ष से खुशी मिलेगी। भाग्य 99 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक: आज तो आपको अपने भाइयों से पूरा सहयोग मिल रहा है, बेहिचक मदद मांगें। आर्थिक पक्ष भी आज अनुकूल रहेगा। रुपये पैसों का लाभ मिलेगा। कारोबार में प्रगति होगी। सामाजिक क्षेत्र और कार्यालय में भी आपको लोग सम्मान पूर्वक देखेंगे। धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो दिन इसके लिए भी अच्छा है। भाग्य चक्र में आपको 86 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

धनु: आपकी राशि से दूसरे घर में चल रहे चंद्रमा आज स्थितियों को आपके पक्ष में बना रहे हैं। आधे अधूरे और अटके काम भी आज बन सकते हैं। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान मिल सकता है। लाभ प्राप्ति का भी योग है। यात्रा सुखद रहेगी। भाग्य चक्र में आपको 93 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

मकर:आपकी राशि में शनि और चंद्रमा का संयोग बना है। मन में कई तरह के भाव आते-जाते रहेंगे। बेहतर होगा कि आज नई योजनाओं पर काम करने का विचार टाल दें। बनते कार्यों में बाधा आने से मन खिन्न रह सकता है। गैर जरूरी खर्चे भी होंगे। मन को शांत रखें और विवाद से बचें। भाग्य चक्र में आपको 50 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

कुंभ: राशि से बारहवें घर में चल रहे चंद्रमा आपसे खर्च तो करवाएंगे लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में निकटता बढेगी। बात-चीत में हल्के शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन विनोदी मिजाज और मधुर वाणी की वजह से लोग आपसे मिलकर खुश होंगे। कारोबार में भी आप लाभ उठा सकते हैं। भाग्य चक्र में आपको 87 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

मीन: आज के दिन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आपकी सोच सकारात्म रहेगी। अच्छी सोच और समझदारी से आप विभिन्न क्षेत्रों में लाभ उठा सकते हैं। कुछ लोगों से मिलकर आपको खुशी होगी। काम काज में तेजी रहेगी। अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आर्थिक लेन-देन और खरीदारी लाभप्रद रहेगी। भाग्य चक्र में आपको 79 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.