Published On : Mon, May 18th, 2020

Horoscope Today 18 May Rashifal : देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

Advertisement

मेष: Horoscope Today आज का राशिफल 18 मई सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में हो रहा है। वृष राशि वालों को ग्रहों की स्थिति का शुभ लाभ मिलेगा। अन्य राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा देखिए..

मेष राशिवालों के लिए दिन मध्यम फलदायी होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।

वृषभ: कोई भी रूका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें, सफलता मिलेगी। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं तो वहां जाना सार्थक हो सकता है। किसी से कोई वादा ना करें।

मिथुन: कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की संभावनाएं हैं। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

Advertisement

कर्क: विशेष लाभ का योग बन रहा है। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और समाज में मान-प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी।

सिंह: आज अपनी प्रिय वस्तुओं, मोबाइल आदि का ध्यान रखें। लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म-आध्यात्म के मामले पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा।

कन्या: प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता, ट्रांसफर की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी।

तुला: आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। शत्रु निर्बल रहेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे। मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक: आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु: क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान बरतें। आज आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। खान-पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें।

मकर: आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग हैं। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ आज अवश्य लें। साझेदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है कि आज आपको संतान से संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े।

कुंभ: धनागमन कहीं से होगा और धन निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

मीन: आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। ऑफिस में आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.