Published On : Mon, Dec 16th, 2019

Horoscope Today, 16 December 2019: आपके लिए आज का दिन कितना मंगलकारी है देखें

Advertisement

मेष: आज धनु राशि में चार ग्रहों का संयोग बनने जा रहा है। सूर्य के साथ गुरु, शनि और केतु का मिलन दोपहर के बाद होगा। इसके साथ ही आज दिन भर चंद्रमा का संचार उनकी खुद की राशि कर्क में हो रहा है। ग्रहों का यह संयोग आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा, आइए सबसे पहले जानते हैं मेष राशि के बारे में…

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। घर एवं बाहर आज दोनों जगह वाद-विवाद से बचें। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

Gold Rate
Aug 4 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज पराक्रम में वृद्धि के योग है। बिजनस में धन लाभ होगा। पार्टनर के साथ किसी भी जगह की यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। व्यापार में आज तेजी रहेगी, लाभ बढ़ेगा। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोग आज काफी व्यस्त रह सकते हैं। भाग्य 80% साथ देगा।

मिथुन: अचानक धन लाभ होगा। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना प्रारंभ करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज किया गया काम और लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ देगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। बिजनस संबंधित यात्रा से लाभ होगा। किसी भी कार्य को करेंगे। कुल मिलकार शुभ दिन रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति के प्रयास सफल होंगे। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी, व्यापार में लाभ मिलेगा। सुबह से ही एक्टिव मोड में रहेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

सिंह: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज किसी को उधार न दें, धन व्यय के योग हैं। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिंता का कारण हो सकती हैं। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें। भाग्य 60% साथ देगा।

कन्या:कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। शुभ समाचार मिलेगा। मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति के प्रयास सफल होंगे। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी, व्यापार में लाभ मिलेगा। दिन के पहले भाग में अपने काम को निबाटकर शाम का समय आनंद में बिताएंगे। भाग्य 72% साथ देगा।

तुला: कर्म क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ का योग है। भाग्य 80% साथ देगा।

वृश्चिक: आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपने इष्ट और देवी-देवता के दर्शन से मनोकमाना पूर्ण होगी। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो प्रयास कीजिए, आज दिया गया धन मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम आज बनेंगे। नौकरी और व्यापार में शुभ स्थिति रहेगी, व्यस्त रहेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

धनु: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज यात्रा में सावधानी बरतें। चोट-चपेट और वाद-विवाद की आशंका बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, व्यर्थ तनाव से दूर रहें। आज अच्छा बुरा जो कुछ भी होगा वह आपके निर्णय और बौद्धि क्षमता पर निर्भर होगा। अपने लिए आज खरीदारी करेंगे। भाग्य 60% साथ देगा।

मकर: आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में भी दिन अच्छा रहेगा। आय के अनुसार व्यय भी होगा। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। भाग्य 72% साथ देगा।

कुंभ: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे जिसका शुभ परिणाम भी आपको मिलेगा। अटके हुए काम आज बनेंगे। शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। भाग्य 65% साथ देगा।

मीन: अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें भाग्य पूरा लाभ दिलाएगा। बिजनस संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी। धन निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।-

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में करोड़ों की Cyber Fraud Gang का भंडाफोड़ #NagpurNews #CyberCrime #BankFraud #DigitalFraud

नागपुर में करोड़ों की Cyber Fraud Gang का भंडाफोड़ #NagpurNews #CyberCrime #BankFraud...

शराब पार्टी के बाद Murder? नागपुर में युवक की पत्थर से हत्या #NagpurNews #MurderCrime #VidarbhaNews

शराब पार्टी के बाद Murder? नागपुर में युवक की पत्थर से हत्या...

पार्सल देने के बहाने बुजुर्ग की सोने की चेन लूटी! #NagpurNews #ChainSnatching #DeliveryBoy #Crime

पार्सल देने के बहाने बुजुर्ग की सोने की चेन लूटी! #NagpurNews #ChainSnatching...

30.60 लाख का मुद्देमाल जब्त ; दो अलग-अलग कार्रवाई में एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी #nagpurnews

30.60 लाख का मुद्देमाल जब्त ; दो अलग-अलग कार्रवाई में एमडी ड्रग्स...

आधी रात घर में घुसा जहरीला मण्यार (Krait) सांप! #NagpurNews #SnakeRescue #Manyar #Snake #Wildlife

आधी रात घर में घुसा जहरीला मण्यार (Krait) सांप! #NagpurNews #SnakeRescue #Manyar...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges