Published On : Sat, May 16th, 2020

राशिफल 16 मई: जानें कैसा गुजरेगा आपका दिन?

Advertisement

मेष: Horoscope Today आज का राशिफल, 16 मई शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन-रात शनि की राशि कुंभ राशि में हो रहा है। यहां से चंद्रमा और मंगल की नजर सिंह राशि पर रहेगी। शनि की नजर भी सिंह राशि पर है इसके साथ ही शनि मीन और वृश्चिक राशि को भी देख रहे हैं। इन स्थितियों में आज आपका दिन कैसा रहेगा।

आज आपका दिन विशेष रूप से लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं, सभी कार्य फलीभूत होंगे। मगर सेहत का इस वक्‍त आपको विशेष ध्‍यान रखना होगा। काम की भागदौड़ में शरीर की अनदेखी करना सही नहीं है। हो सके तो इस वक्‍त इम्‍युनिटी को मजबूत करने के लिए खानपान पर ध्‍यान दें। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर से ऑफिस का काम करते हुए परिवार के साथ भी तालमेल बैठा सकेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इस वक्‍त आपको थोड़ा सा समय निकालकर बच्‍चों पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। घर के कामों में भी हाथ बंटाएं। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। आपकी सेहत के लिए यह अच्‍छा भी है कि इस दौर में खाली वक्‍त सबके पास है तो प्रभु के भजन में मन लगाएं। आज जीवनसाथी के साथ किसी योजना को लेकर चर्चा हो सकती है और उसके बेहतर परिणाम आपको प्राप्‍त होंगे। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा से परहेज करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अगर कोई जरूरी कार्य न हो तो घर से बाहर निकलें और जिन लोगों को बाहर का काम है वे इस समय बहुत ही सावधानी रखें। दुकानों और ऑफिसों में सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें। इस वक्‍त सुरक्षा सबकी अपने हाथ में है। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।

सिंह: आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। आपके शत्रुओं का भी नाश होगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।

कन्या: सुखशांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने से सुख प्राप्‍त होगा। विरोधी परास्‍त होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। आपकी भलाई भी इसी में है। भाग्‍य आज 81 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। आज आपको अस्‍वथता भी घेर सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा और चिढ़ पैदा हो सकती है। फोन पर चाहें तो किसी डॉक्‍टर से सलाह ले सकते हैं। बाहर न जाएं। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

धनु: मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे, आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। संतान के उत्‍तरदायित्‍व की भी पूर्ति होगी। भाग्‍य आज 92 फीसदी साथ देगा।

मकर: आज रुका हुआ धन आपको अवश्‍य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्‍वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव होगा। परिवार के लोगों के सहयोग से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। जीवनसाथी से करीबी और बढ़ेगी। दोस्‍तों के साथ चर्चा में भाग लेने से मन हल्‍का होगा और थकान मिटेगी। भाग्‍य आज 84 फीसदी साथ देगा।

मीन: आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा। किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों का लेन-देन न करें। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। किसी मूल्‍यवान वस्‍तु के खोने की आशंका है। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.