Published On : Sun, Feb 16th, 2020

Horoscope Today, 16 February : अनुराधा नक्षत्र और ध्रुव योग के बीच कैसा बीतेगा आपका दिन देखें

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) रविवार 16 फरवरी, आज चंद्रमा का संचार दिन-रात वृश्चिक राशि पर हो रहा है। इसके अलावा आज अनुराधा नक्षत्र और ध्रुव योग भी लग रहा है। इन खास नक्षत्र और योग के बीच कैसा बीतेगा दिन, देखें अपना राशिफल…

आज आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग है, मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्यों में खर्च होगा और आनंद की प्राप्ति होगी। आज शाम को उपहार या फिर धन की भी प्राप्ति हो सकती है। मन में हर्ष रहेगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा, प्रतिस्पर्द्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी और संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। मन को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखें। भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें, कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों के साथ से मन प्रसन्‍न रहेगा और शाम को आनंद की अनुभूति होगी। कुल मिलाकर आज का दिन सुखमय बीतेगा। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण हो सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा। धैर्य के साथ संयमपूर्वक कार्य करें। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है लेकिन प्रेमी पर दबाव बनाने से बचें। कुछ लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस करक सकते हैं। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। यात्रा मंगलकारी रहेगी। मार्केटिंग और सेल्‍स में जॉब करने वालों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:ग्रह-नक्षत्र आज आपको धन के लेन-देन पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। इससे नुकसान आपको ही होगा। मन को सकारात्‍मक दिशा में आगे बढ़ाएं तो सभी कार्य आसानी से बनेंगे। छोटे भाई-बहनों एवं सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। दोस्‍तों के आने से मन को खुशी मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन सेहत को लेकर लापरवाही करने से कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: आज किसी से पैसों का लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। अपने काम पर फोकस करें। पारिवारिक जीवन में संभलकर बोलें नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

धनु: आज आपका दिन बहुत लाभदायी है, व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी, वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। पूर्णतः लाभदायक दिन रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सगे-संबंधी और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर: आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपकी पदोन्नति के योग हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य में मौसम के चलते गिरावट आ सकती है। लापरवाही किए बिना डॉक्‍टर से परामर्श जरूर लें। क्रोध पर काबू रखें और वाणी पर संयम। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं हैं। भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। आगे बढ़कर अपने काम पूरे करें। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप संतोषजनक प्रदर्शन कर सकते हैं। अचानक कोई शुभ सूचना मिलने से आप आनंदित होंगे। भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

मीन: आज घर एवं बाहर दोनों जगह सावधानी बरतें। विपरीत परिस्थितियां आपका इंतजार कर रही हैं, संयम से कार्य करने का प्रयास करें। बहस में पड़ने से बचें। किसी पर आंखें बंद करके भरोसा न करें। नुकसान आपको ही होगा। अपने दिमाग से सोचसमझकर ही कोई फैसला लें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.